Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Four arrested in murder of 55 year old Awadesh Agarwal, Rs 20 Lakh given to Shooter#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Four arrested in murder of 55 year old Awadesh Agarwal, Rs 20 Lakh given to Shooter#Agra

332

आगरालीक्स …Agra News :आगरा के चांदी कारोबारी की धनतेरस से पहले हत्या का खुलासा, एक अन्य कारोबारी ने 20 लाख की सुपारी देकर शूटरों से गोली मारकार कराई थी हत्या, चार अरेस्ट। आगरा के परिणय कुंज के रहने वाले 55 साल के चांदी कारोबारी अवधेश अग्रवाल की पटना में दुकान बंद कर फ्लैट जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। अवैध अग्रवाल काफी समय से पटना में रह रहे थे और चांदी और मिठाई का काम करते थे। पटना पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई एसयूवी से पूरी घटना खोल दी। ( Agra News : Four arrested in murder of 55 year old Awadesh Agarwal, Rs 20 Lakh given to Shooter#Agra )
पटना पुलिस के अनुसार, मथुरा के रहने वाले हरि​ बाबू गोयल आगरा की सीबी चेन के पटना में डिस्ट्रीब्यूटर थे, इससे पहले अवधेश अग्रवाल सीबी चेन के डिस्ट्रीब्यूटर थे लेकिन उन्हें संचालक धन कुमार जैन ने हटा दिया था। इसके बाद धन कुमार जैन की गोली मारकर हत्या की कोशिश की गई थी, इसमें अवधेश अग्रवाल को नामजद किया गया था, हाईकोर्ट से अवधेश अग्रवाल को दोषमुक्त कर दिया गया था।


कारोबार में होने लगा था घाटा
पटना पुलिस के अनुसार,सीबी चेन के पटना के डिस्ट्रीब्यूटर मथुरा के रहने वाले हरि बाबू के बेटे निखिल गोयल ने पूछताछ में बताया कि हाईकोर्ट से अवधेश अग्रवाल के दोषमुक्त होने के बाद उनके कारोबार पर असर पड़ने लगा था। उन्होंने अपने ड्राइवर जितेंद्र को इस बारे में बताया, उसने अपने चचेरे भाई ब्रज गोपाल से मिलवाया उसने 20 लाख रुपये में अवधेश अग्रवाल को मारने की सुपारी ली और मथुरा के शूटर ब्रज भूषण पंडित और नीरज गौतम को 10 लाख रुपये में अवधेश अग्रवाल को मारने का काम दिया।


मथुरा से निखिल की कार से गए, तीन दिन रेकी की
शूटर ब्रज भूषण पंडित और नीरज गौतम को निखिल का ड्राइवर जितेंद्र कार से पटना लेकर गया। तीन दिन तक उन्होंने रेकी की और 27 अक्टूबर को दुकान बंद कर घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी। पटना पुलिस ने मथुरा के निखिल गोयल के साथ ही शूटर सहित चार को अरेस्ट किया है।

चार किए अरेस्ट
निखिल गोयल निवासी गोविंद नगर मथुरा
बृजभूषण दीक्षित उर्फ भूषण पंडित निवासी देवीपुरा थाना हाईवे मथुरा
नीरज गौतम निवासी पूजा एन्क्लेव कृष्णा नगर थाना कोतवाली मथुरा
ब्रज गोपाल निवासी गांव बाटी थाना जैत मथुरा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!