Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स #Agra Metro: First pier cap of metro from Khandari to ISBT of Agra laid…#agranews
बिगलीक्स

#Agra Metro: First pier cap of metro from Khandari to ISBT of Agra laid…#agranews

334

आगरालीक्स…आगरा के खंदारी से आईएसबीटी तक मेट्रो का पहला पियर कैप रखा गया. एक तरफ हाईवे पर वाहन होंगे तो दूसरी तरफ दौड़ेगी मेट्रों. जानें कब से शुरू होगा यहां मेट्रो का सफर…

आगरा के खंदारी पर मेट्रो का पहला पियर कैप आज रखा गया है. आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक होना है. इस समय मेट्रो ताज पूर्वी गेट से बिजलीघर स्थित मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन तक संचालित हैं. इसमें तीन ऐलिवेटेड स्टेशन हैं तो तीन अंडरग्राउंड स्टेशन हैं. इसके आगे मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज तक अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं खंदारी से यही मेट्रो ऐलिवेटेड हो जाएगी. हाइवे पर एक तरफ जहां वाहन दौड़ रहे होंगे तो वहीं खंदारी चौराहे से आईएसबीटी स्टेशन तक और फिर गुरुद्वारा गुरु का ताल व सिकंदरा तक मेट्रो के तीन ऐलिवेटेड स्टेशन बनेंगे.

आज खंदारी पर मेट्रो का पहला पियर कैप यहां रखा गया है. इस भाग में 126 पियर कैप रखे जाने हैं- इन पिलर कैप की कास्टिग प्रीकास्ट तकनीक से रुनकता स्थित कास्टिग यार्ड में की जा रही है- पिलर कैप का वजन 65 टन है. इसकी लंबाई 9.6 मीटर, चौड़ाई 2.9 मीटर और गहराई 1.8 मीटर है। इसके परिनिर्माण लिए 400 टन की क्रेन का इस्तेमाल किया गया. एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस तक अंडरग्राउंड मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है. आरबीएस से आगरा कॉलेज तक की अप और डाउन लाइन सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. जल्द ही यहां ट्रैक बिछाया जाएगा. वहीं आगरा कॉलेज से मोती कटरा होती हुई मनकामेश्वर तक जाने वाली अप लाइन और डाउन लाइन अंडरग्राउंड का काम भी 40 प्रतिशत तक पूरा हो गया है. अप लाइन जहां मोतीकटरा को क्रॉस करके हींग की मंडी की ओर पहुंच गई है तो वहीं डाउन लाइन इस समय मोती कटरा में ही है. जनवरी माह तक अंडरग्राउंड सुरंग का काम पूरा कर लिया जाएगा और ट्रैक बिछाया जाएगा.

जून तक आईएसबीटी तक हो सकती है मेट्रो शुरू
मेट्रो का काम जिस तेजी से चल रहा है उस हिसाब से पहले कॉरिडोर के शेष चारों अंडरग्राउंड स्टेशन और फिर ऐलिवेटेड आईएसबीटी स्टेशन काम भी अगले छह से सात महीने में पूरा होने की संभावना है. यूपीएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि जून 2025 तक आईएसबीटी तक मेट्रो चलने की संभावनाह ै.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!