आगरालीक्स…आगरा में ग्रेजुएट पत्नी आठवीं पास पति और ससुरालियों को कहती थी अनपढ़ और गंवार. अंग्रेजी में बोलती थी अपमानजनक शब्द…ऐसे पहुंचा पुलिस के पास मामला
आगरा में पति—पत्नी के बीच विवाद का अजब—गजब मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. परिवार परामर्श केंद्र पर इन विवादों को सुलझाया जाता है. पति—पत्नी की काउंसलिंग कर काउंसलर साथ रहने के लिए राजी करता है. कुछ पति—पत्नी मान जाते हैं तो कुछ नहीं मानते. जो मान जाते हैं वो साथ रहते हैं और जो नहीं मानते फिर उनका केस पुलिस के पास पहुंच जाता है.
आगरा में एक और ऐसा ही पति—पत्नी के बीच विवाद का अजब मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा. यहां ग्रेजुएट पास एक युवती की शादी आठवीं पास युवक के साथ हो गई थी. लेकिन शादी के बादसे ही पति और पत्नी के बीच कम बनती थी. पति का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी उससे अंग्रेजी में बात करने लगी. ससुराल में कम पढ़े लिखे लोग हैं. पति सहित सभी ने अंग्रेजी न बोलने के लिए विवाहिता से कहा लेकिन पति—पत्नी में झगड़ा होने लगा. दो महीने पहले पत्नी ने अंग्रेजी में पति का अपमान करते हुए कुछ उसे गलत शब्द कह दिए. इस पर पति ने किसी इन शब्दों का अर्थ पता किया तो उसे अपने अपमान करने की बात पता चली. इस पर पति ने पत्नी की पिटाई लगा दी.
पति द्वारा पिटाई करने के बाद पत्नी मायके आ गई और बाद में पुलिस से शिकायत कर दी. काउंसलर ने सभी को समझाया. पति ने कहा कि पत्नी उसको व उसके परिवार को अनपढ़ व गंवार कहती है. वहीं पत्नी का कहना थ कि पति व ससुराल के अन्य लोग कुछ भी करो तो रोकटोक करते हैं. काउंसलर ने दोनों को समझाया और बाद में समझौता कराकर घर भेज दिया है.