Tuesday , 21 April 2026
Home हेल्थ Asicon 2024 in Agra: Surgeons from all over the world will gather from 10 to 14 December in Agra…#agranews
हेल्थ

Asicon 2024 in Agra: Surgeons from all over the world will gather from 10 to 14 December in Agra…#agranews

192

आगरालीक्स…आगरा में एसीकॉन का सबसे बड़ा पांच दिवसीय महाकुंभ 10 से 14 दिसंबर तक. दुनियाभर के सर्जन्स जुटेंगे. सर्जरी की नई तकनीकियों के बारे में मिलेगी जानकारी. 20 सर्जरी होंगी लाइव

सर्जरी की नई विधाओं से अपडेट होने व बीमारियों व इलाज की नई तकनीकों पर मंथन के लिए आगरा में दुनिया भर के सर्जन्स जुटेंगे। 10-14 दिसम्बर तक एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन (एसीकॉन) के पांच दिवसीय इस महाकुम्भ में देश दुनिया के 8 हजार से अधिक सर्जन्स व लगभग 12 हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। आगरा में एसीकॉन के आयोजन का अवसर 36 वर्ष बाद व उत्तर प्रदेश को 22 वर्ष बाद मिला है।

यह जानकारी एसीकॉन के आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने होटल भावना क्लार्क में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। डॉ. एस डी मौर्या ने बताया कि 12 दिसम्बर को होटल जेपी पैलेस में कार्यशालाके गेस्ट ऑफ़ ऑनर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे।कानपुर से आए आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एसके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआइ, यूपीएएसआई और एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा द्वारा एसीकान कार्यशाला के आयोजन में 250 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भाग लेने पहुंच रहे हैं, जिसमें मुख्यतः सार्क देश, जापान, इंग्लैंड, अमेरिका शामिल हैं। कार्यशाला में 10 दिसम्बर को पहले दिन हैंड आन कोर्स आयोजित किया जाएगा। इसमें सर्जन्स को एंडोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड, लेजर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही एनीमल माडल पर सर्जरी की जाएगी।

सचिव डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. समीर कुमार ने कहा कि दूसरे दिन 11 दिसंबर को दिल्ली, मुंबई सहित सेंटर फार एक्सीलेंस से 20 से अधिक सर्जरी की जाएंगी। मुम्बई, दिल्ली, कोयम्बटूर जैसे शहरों में होने वाली सर्जरी का सम्मेलन स्थल पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रशिक्षकों को सर्जरी की तकनीकी और जटिला से जुड़े प्रश्नों के जवाब दिए जाएंगे। कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने बताया किहैंड ऑन सर्जरी कार्यसाला में पहली बार आयोजित की जा रही हैं। एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता ने कहा आगरा शहर के लिए यह बहुत बड़ा अवसर और उपलब्धि है। 12 से 14 दिसंबर तक एसीकान में देश विदेश के प्रतिष्ठित सर्जन बीमारियों, सर्जरी और नई तकनीकी पर आधारित व्याख्यान देंगे। जिसमें देश दुनिया के सर्जन नई तकनीकी और पारंपरिक सर्जरी को और बेहतर करने पर चर्चा करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी, डॉ. रविन्द्र मोहन पचौरी, डॉ. सुरेन्द्र पाठक, डॉ. राज़ेश गुप्ता, डॉ. जगत पाल, अनव उपाध्याय, एचएल राजपूत, डॉ सोमेन्द्र पाल सिंह डॉ अंकुर बंसल, डॉ. उत्कर्ष, डॉ अनुभव गोयल डॉ अंकुर अग्रवाल डॉ. करन रावत आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के...

हेल्थ

Agra News: Doctors at SN Medical College save the life of a 1.4 kg newborn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 1.4 किलो के बच्चे की हुई जटिल ‘गैस्ट्रोस्चिसिस’...

हेल्थ

Agra News: 202 Nursing Officers Receive Joining Letters for SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला...

error: Content is protected !!