आगरालीक्स..Agra News : आगरा कॉलेज का प्राचार्य कौन होगा, शिक्षकों की वरिष्ठता पर 2001, 2016 में भी हुआ विवाद। प्राचार्य कार्यालय पर ताला, प्रबंध समिति लेगी निर्णय। ( Agra News : Who became Agra College Principal, Seniority list & Past principals #Agra)
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आगरा कालेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला का चयन निरस्त करने के बाद प्राचार्य कार्यालय पर ताला लगा है। प्रबंध समिति की अध्यक्ष मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से शु्क्रवार को मुलाकात की थी, दो वरिष्ठता सूची दी गईं। 23 नवंबर सन 2020 को जारी अंतिम वरिष्ठता सूची के आधार पर एक सूची में गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरके श्रीवास्तव और दूसरी सूची में अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. दीपा रावत वरिष्ठता सूची में पहले नंबर पर हैं। इन दोनों में से किसी एक को प्रबंध समित द्वारा प्राचार्य बनाया जा सकता है।
वरिष्ठता सूची पर होते रहे हैं विवाद
आगरा कालेज की प्रबंध समिति की अध्यक्ष मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, उपाध्यक्ष डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और सदस्य आगरा कालेज के डॉ. चंद्र शेखर शर्मा, डॉ. सुनील यादव और प्रो. वंदना, शिक्षणेत्तर कर्मचारी आशा कुमारी हैं। आगरा कालेज में 2001 और उसके बाद 2016 में भी प्राचार्य पद के लिए वरिष्ठता सूची को लेकर कई दिन तक विवाद चल रहा था। इसके बाद वरिष्ठता सूची से ही प्राचार्य बनाए गए थे। आगरा कालेज में वर्ष 2001 में डॉ. एसके खंडेलवाल को प्राचार्य बनाने के प्रयास किए गए। मगर, प्रबंध समिति ने वरिष्ठता सूची के आधार पर वरिष्ठतम शिक्षिका डॉ. राजकुमारी शर्मा को प्राचार्य बनाने का निर्णय लिया। 30 जून 2001 को डॉ. राजकुमारी को प्राचार्य बनाया गया। 30 नवंबर 2002 को उनकी सेवानिवृत्ति बादएक बार फिर प्राचार्य पद के लिए खींचतान मची। तब डॉ पीसी अग्रवाल को वरिष्ठता के आधार को प्राचार्य बनाया जाना था लेकिन एक महीने बाद ही सेवानिवृत होने वाले थे, उनके मना करने पर वरिष्ठता सूची में दूसरे क्रमांक पर डॉ एवी सिंह को 30 नवंबर 2002 को ही प्राचार्य बनाया गया। साल 2016 में सुप्रीम कोर्ट से प्राचार्यों का चयन निरस्त होने के बाद डॉ. मनोज रावत प्राचार्य पद से हट गए। उनकी जगह वरिष्ठता सूची से डॉ. एके गुप्ता को प्राचार्य बनना चाहिए था किंतु उनकी जगह नरेंद्र सिंह को प्राचार्य बनाया गया तब सेवानिवृत शिक्षक डॉ. डीपी शर्मा ने उच्च न्यायालय में अपील की। न्यायालय ने कुलपति को आगरा कॉलेज का प्रचार नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया। तब तत्कालीन कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने वरिष्ठता सूची के आधार पर डॉ. एके गुप्ता को प्राचार्य बनाया था । इसके बाद से वरिष्ठता सूची से डॉ. वीके माहेश्वरी, डॉ. रेखा पतसरिया और डॉ. एसके मिश्रा प्राचार्य बने। 2021 में प्रो. अनुराग शुक्ला आयोग से प्राचार्य नियुक्त किए गए।