आगरालीक्स…Agra News : आगरा में घर के सामने से गायब हुए आठ साल के बच्चे की हत्या, घर से कुछ दूरी पर मिला शव। ( Agra News : Eight year old found dead in Agra #Agra )
आगरा के पिनाहट के मोहल्ला नयापुरा के रहने वाले करन सिंह काआठ साल का बेटा रौनक दो दिन पहले शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक घर लौट कर न आने पर परिजनों को चिंता हुई, रौनक की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रौनक के लापता होने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। परिजनों के साथ ही पुलिस रौनक की तलाश में जुटे थे।
घर से कुछ दूरी पर बोरे में मिला शव
सोमवार सुबह करन सिंह के घर से कुछ दूरी पर बोरे में रौनक का शव मिला, उसके चेहरे पर मारपीट के निशान थे, तिलक भी लगा हुआ है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।