Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Seminar on the role of women power in Indian culture organized by Sri Aurobindo Educational Institute and Sri Aurobindo Society in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Seminar on the role of women power in Indian culture organized by Sri Aurobindo Educational Institute and Sri Aurobindo Society in Agra…#agranews

223

आगरालीक्स…सशक्त नारी से ही होगा समाज का कल्याण..आगरा में श्री अरविंद शिक्षण संस्थान और श्री अरविंद सोसायटी द्वारा भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति की भूमिका पर हुआ सेमिनार

सशक्त नारी ही समाज का कल्याण कर सकता है। भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति की भूमिका सर्वोच्च है। नारी सुलभता या स्त्रीत्व का सशक्तिकरण तभी हो सकता है, जब सारी मानवता इस संतुलन से सशक्त हो जाए। यही समय है कि एक ऐसा मनोवैज्ञानिक व आध्यात्मिक वातावरण भी तैयार किया जाए, जहां महिला व पुरुष समान पैमानों पर उतर सकें। यह कहना था सामाजिक एवं न्याय मंत्रालय के अपर सचिव आईएएस अमित कुमार घोष का। श्री अरविंद शिक्षण संस्थान, श्री अरविंद सोसाइटी और डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि (महिला प्रकोष्ठ) की ओर से जेपी सभागार में भारतीय नारी शक्ति की भूमिका विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने हर किसी का मन मोह लिया। नारी शक्ति पर कविता पाठ भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर सचिव आईएएस अमित कुमार घोष ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. आशुरानी उपस्थित रहीं। इनके अलावा डॉ. अपर्णा रॉय और डॉ. जेपी सिंह विशिष्ट वक्ता रहे।

डॉ अपर्णा राय ने समाज में नारी शक्ति की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए कहा कि स्त्री को सृजन की शक्ति माना जाता है अर्थात स्त्री से ही मानव जाति का अस्तित्व माना गया है। इस सृजन की शक्ति को विकसित-परिष्कृति कर उसे सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, अवसर की समानता का सु-अवसर प्रदान करना ही नारी सशक्तिकरण का आशय है। संस्कृति मत्रालय में अंडर सेक्रेटरी बी आशा नायर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तो स्त्री ही सृष्टि की समग्र अधिष्ठात्री है।

नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली जानी मानी शुभा मूर्ति ने भी नारी शक्ति को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सावित्री बाई फूले का उदाहरण देकर बच्चों को भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का महत्व समझाया.

कुलपति प्रो. आशुरानी ने महर्षि अरविंदो घोष के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अरविंद जी के जीवन में शिक्षा का महत्व रहा। उच्च शिक्षा के लिए वे इंग्लैंड गए। उन्होंने शिक्षा को अपनी ताकत बनाया। भारत में लौटने के बाद महर्षि अरिवंद आजादी के आंदोलन में उतरे और कई क्रांतिकारी आंदोलन में उनका नाम जुड़ा। अंग्रेजों ने उन्हें जेल में डाल दिया लेकिन जेल में भी अरविंद जी ने शिक्षा को प्रमुखता से चुना और यहां से उनका जीवन ही बदल गयाऔर बाद में वे अध्यात्म की ओर मुड़ गए। उन्होंने जेल की कोठी में ज्यादा से ज्यादा समय साधना, शिक्षा और तप में लगाया।

कार्यक्रम में आगरा के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं विचारक रहे श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अध्यक्षता वीपी गोयल ने की। विशिष्ट उपस्थिति पार्षद एवं भाजपा के उपसभापति शरद चौहान की रही। इस अवसर पर श्री अरविंद शिक्षण संस्थान की सचिव पवित्रा अग्रवाल, श्री अरविंद सोसायटी के अध्यक्ष विवेक जैन, डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. विनीता सिंह, शरद यादव, रीना अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हर्ष यादव, रजत यादव, प्रगति यादव, शानू अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अलका अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!