Friday , 17 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Municipal Corporation’s action in Balkeshwar creates panic among shopkeepers…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Municipal Corporation’s action in Balkeshwar creates panic among shopkeepers…#agranews

200

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर में दुकानदारों के बीच मच गया हड़कंप. नगर निगम की बड़ी कार्रवाई. फुटपाथों पर कब्जा करके बैठे दुकानदारों के टिनशेड हटवाए. विरोध भी किया

नगर निगम प्रवर्तन दल ने आज शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बल्केश्वर में हनुमान चौक तक दो दर्जन से अधिेक दुकानों के आगे लगाये गये टिनशेड हटवा दिये। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। स्थानीय नागरिकों के द्वारा लगातार इस बात की शिकायत की रही थी कि बल्केश्वर में हनुमान चौक तक सड़क के दोनों ओर स्थित दुकानों के आगे टिनशेड लगाने के बाद सामान रखकर दुकानदारों ने फुटपाथों पर पूरी रह से कब्जा कर लिया है। इससे जहां मार्केट में जाम के हालात बने रहते है। वहीं नाले आदि की सफाई में भी दिक्कतें आ रही हैं।

जानकारी पर आज नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम प्रवर्तन प्रभारी और जेडएसओ आशुतोष के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा और कार्रवाई प्रारंभ की। अचानक की गई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई का विरोध करते हुए दुकानदारों का कहना था कि कार्रवाई से पूर्व उन्हें जानकारी नहीं दी गई। दुकानदारों के विरोध को दरकिनार करते हुए निगम प्रवर्तन दल ने कार्रवाई जारी रखते हुए दो दर्जन से अधिक दुकानों के सामने लगाये गये टिनशेड और तिरपालों के अलावा तखतों को ध्वस्त करते हुए फुटपाथ पर सामान रखने वाले दुकानदारों से चार हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। इसके बाद घटिया पर अभियान चलाकर ठेल धकेल हटवाते हुए एक दुकानदार द्वारा पॉलीथिन का उपयोग करते पाये जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra-based police personnel shoots himself with service rifle…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले पुलिसकर्मी ने सर्विस राइफल से खुद को किया...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Sales of umbrellas and raincoats in Agra have dropped sharply due to the erratic monsoon.

आगरालीक्स…मानसून महज मौसम नहीं, किसी के लिए उसके घर की अर्थव्यवस्था तो...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Preparations begin for the famous fairs held in the month of Sawan in Agra.

आगरालीक्स…आगरा में सावन में लगने वाले मेलों की तैयारियां, मंदिर और मेला...

टॉप न्यूज़

Agra News: Minister Yogendra Upadhyay met with women staging a protest against a liquor shop…#agranews

आगरालीक्स…500 मीटर में 5 मंदिर, यह इलाका शराब के लिए नहीं…आगरा में...

error: Content is protected !!