Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: 56 Bhog of 11 thousand kg were offered in Govardhan from Agra…#agranews
आगरा

Agra News: 56 Bhog of 11 thousand kg were offered in Govardhan from Agra…#agranews

256

आगरालीक्स…आगरा के लोगों ने गोवर्धन में लगाए 11 हजार किलो के 56 भोग. गिरिराज जी का किया अद्भुत श्रृंगार. कल 150 से अधिक साध्वी महिलाओं को दिया जाएगा एक माह का राशन एवं दैनिक आवश्यकता का सामान

श्री गिरिराज धरण हम तेरी शरण…. पूंछरी के कि लोठा की जय… मानसी गंगा हर गंगे गोवर्धन की जय बोलो….के जयकारों के साथ श्री राधा रानी सेवा मंडल ने दानघाटी, गोवर्धन में शुभारंभ किया दो दिवसीय भव्य छप्पन भोग उत्सव का। शुक्रवार को श्रीराधारानी सेवा मंडल द्वारा आयोजित 15 वें दिव्य छप्पन भाेग, फूल बंगला, भजन संध्या एवं प्रसादी उत्सव के लिए प्रातः काल ही बेलनगंज, आगरा से पांच बसों एवं सैंकड़ों चार पहिया वाहनों द्वारा सैंकड़ों भक्त गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुए।

गोवर्धन धाम स्थित दान घाटी मंदिर में विधिवत पूजन के बाद मानसी गंगा जल के साथ परम पवित्र श्रीगिर्राज जी पर्वत की परिक्रमा लगाना आरंभ हुआ। परिक्रमा मार्ग में बैठे हजारों निर्धन, असाहय लोगों सहित दुग्ध प्रसादी का वितरण किया गया। इसके साथ ही 110 साध्वियों को एक माह का राशन, दैनिक आवश्यकता का सामान एवं गर्म कपड़े भी प्रदान किये गए।

सायंकाल दानघाटी मंदिर के निकट स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में भव्य फूलबंगला− श्रृंगार सेवा एवं 11 हजार किलो छप्पन भाेग का अर्पण प्रभु चरणाें में किया गया। इसके बाद सुमधुर भजन संध्या एवं बृज संस्कृति कला का आनंद भक्तों ने प्रसादी के साथ देर रात तक लिया। श्रीनाथ जी की अलौकिक झांकी दर्शन कर भक्त निहाल हुए। बृज का विश्व प्रसिद्ध फूलों की होली रास, मयूर नृत्य एवं सुदामा चरित्र नाटिका ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संरक्षक गोविंद सरन गर्ग ने बताया कि विगत 14 वर्षाें से संस्था द्वारा आयोजन किया जा रहा है। पूरे वर्ष में मिली प्रभु कृपा अनुकंपा का आभार एवं नये साल में आशीर्वाद प्राप्ति के लिए ये उत्सव किया जाता है।

अविनाश राणा एवं राहुल गर्ग ने बताया कि 14 दिसंबर, दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे से साधु संत सेवा एवं भंडारे के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा। साधु सेवा में गोवर्धन धाम में वास करने वाले संतजनों को दैनिक आवश्यकता का सामान वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक गोविंद शरण गर्ग, संतोष मित्तल, विवेक वार्ष्णेय, अविनाश राणा, पवन गुप्ता, राहुल गर्ग, हरिओम सिंघल, पूर्व पार्षद दीपक ढल, नितिन अग्रवाल, प्रमोद मांगलिक, संजीव अग्रवाल, सुनील गुप्ता, लवी गोयल, रोहित त्यागी, लक्ष्मीकांत वर्मा, राकेश अग्रवाल, प्रमोद सक्सेना, रचित गोयल, राकेश माहेश्वरी, दर्श, युवराज, केशव, तेजस, सचिन आदि उपस्थित रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

आगरा

Agra Live News: School Timing changed in Agra, School closed at 12:30 PM due to heatwaves…#agra

आगरालीक्स..आगरा में कॉन्वेंट स्कूलों का भी समय बदला. भीषण गर्मी को देखते...

आगरा

Agra Live News: Passengers of trains at Agra Fort Railway Station were provided with cold water…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए जुटी...

error: Content is protected !!