Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Rajesh Goyal took oath as a member of Cantonment Board, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Rajesh Goyal took oath as a member of Cantonment Board, Agra…#agranews

495

आगरालीक्स…आगरा में सदर के रहने वाले राजेश गोयल बने छावनी परिषद के सदस्य. छावनी परिषद में ली शपथ. छावनी क्षेत्र की सभी समस्याओं के लिए जानिए इन्होंने क्या कहा…

शहर के प्रमुख उद्यमी राजेश गोयल ने छावनी परिषद के मनोनित सदस्य पद की शपथ ग्रहण की। शुक्रवार को छावनी परिषद में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सदर निवासी और स्व. मानिक चंद गोयल के पुत्र राजेश गोयल को अध्यक्ष ब्रिगेडियर नवीन कुमार ने शपथ ग्रहण करवायी। उनके साथ सीइओ हरीश वार्मा पी, सीओ सीएमपी करण, कर्नल धर्मेंद्र यादव, विधायक डॉ जीएस धर्मेश, पूर्व विधायक केशो मेहरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, एमएलसी विजय शिवहरे, रामकिशन रामू, विनय पाटनी भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद राजेश गोयल का पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारी एवं लोगों ने भव्य स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सदर बाजार स्थित माना मंडपम पर पत्रकारों से बात करते हुए राजेश गोयल ने बताया कि छावनी परिषद का सदस्य पद तीन वर्ष से रिक्त था। उनके कार्यों को देखते हुए रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने उन्हें 06 दिसंबर को छावनी परिषद का सदस्य मनोनित किया। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद छावनी क्षेत्र की सभी समस्याओं काे सुनकर और समझते हुए जल्द से जल्द निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। भवन मरम्मत, भवन स्वामी नाम स्थानंतरण, जल समस्या, नाली खरंजों की समस्या एवं अन्य का निराकरण किया जाएगा। जनता द्वारा जो भी समस्याएं उनके समक्ष आएंगी उनके निस्तारण के लिए यथासंभव प्रयास किये जाएंगे एवं क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए अधिक से अधिक ध्यान देते हुए छावनी परिषद के राजस्व को बढा़ने का कार्य भी सभी उच्च अधिकारियों के संग बैठक कर किया जाएगा।

विशेषकर कंपनी गार्डन एवं अन्य पर्यावरण विस्तार के लिए जो भी स्थान हैं उनका भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर जवाहर डावर, हिमांशु सचदेवा, राजू महाजन, रवि शिवहरे, भूषण कुमार, अजीत वोहरा, मुदित अग्रवाल, दुर्गेश उपाध्याय, गिरीश चंद गुप्ता, विमल सोलंकी, अनिल शर्मा, अशोक अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, श्री भगवान गुप्ता, मूर्ति राठी, विजय कुमार, सुरेंद्र जैन, फूल सिंह सिकरवार, राजकुमारी सिकरवार, धर्मेश यादव, रिंकू अग्रवाल, बंटी बघेल, तुषार, अंकित कश्यप, अंकुर सिंघल यादुराज गोयल, अनमोल गोयल, निखिल अग्रवाल, देवेंद्र राठी, अशोक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुनील गोयल, सिंधु गुप्ता, आशा अग्रवाल, रेखा गुप्ता, सरोज भास्कर, गुंजन अग्रवाल, आशा कपूर आदि ने शुभकामनाएं देते हुए सम्मान किया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

आगरा

Agra News: Instagram friend swindles Rs 6.70 lakh from a woman in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इंस्टाग्राम के ‘अर्जुन कपूर’ ने महिला को अपने जाल में...

error: Content is protected !!