Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: 2.70 lakh robber arrested in encounter…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: 2.70 lakh robber arrested in encounter…#agranews

225

आगरालीक्स….आगरा में 2.70 लाख रुपये लूटने वाले को लगी पुलिस की गोली. एनकाउंटर में किया अरेस्ट. आगरा के इस इलाके का रहने वाला है ये लुटेरा

आगरा के शमसाबाद में सचिव से 2.70 लाख की लूट करने वाले बदमाश को पुलिस की गोली लगी है. पुलिस ने एनकाउंटर में उसे अरेस्ट किया है. पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है. आरोपी के पास से लूट की कुछ रकम भी बरामद की गई है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा हे.

2.70 लाख की लूट की थी
मोहनपुरा सैंया के रहने वाले और साधन सहकारी समिति के सचिव सचिन कौलारा के साथ 19 नवंबर की शाम को लूट हुई थी. वो डीएपी का विवरण लेकर घर लौटरहे थे रास्ते में इरादतनगर—शमसाबाद रोड पर बाइक पर आए लुटेरों ने उनसे 2.70 लाख रुपये लूट लिए थे. पुलिस बदमाशों की तलाश में लगीथी. सीसीटीवी की मदद से बदमाश की पहचान की गई.

शुक्रवार की रात को पुलिस शमसाबाद मार्ग पर चेकिंग कर रही थी. तभी एक बाइक सवार संदिग्ध बदमाश दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रोका तो वह​ फायरिंग करने लगा.जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया. बदमाश की पहचान पुष्पेंद्र उर्फ भोला निवासी थाना बाह परैयापुरा के रूप में की गई है. एसीपी ने बताया कि बदमाश से 45 हजार रुपये और तमंचा बरामद किया गया है. मेडिकल के बाद उससे पूछताछ की जाएगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!