Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Decrease in immunity increases the risk of serious diseases…#agranews
आगरा

Agra News: Decrease in immunity increases the risk of serious diseases…#agranews

322

आगरालीक्स…प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बढ़ता है कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा. आगरा में छात्राओं को दी गई मासिक धर्म स्वच्छता और सर्वाइकल कैंसर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां…

रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने आज बेलनगंज स्थित केदारनाथ सक्सेरिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर और मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में विद्यालय की कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

गोष्ठी की मुख्य वक्ता एस.एन. मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग की विभागाध्यक्ष तथा कैंसर दीदी के नाम से मशहूर प्रोफेसर डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि हमारे शरीर में कैंसर सेल्स पहले से ही मौजूद होते हैं। जब शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, तो ये सेल्स सक्रिय हो जाते हैं, जिससे कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि महिलाएं समय पर सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगवा लें, तो इस प्रकार के कैंसर से 99% तक बचा जा सकता है।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आगरा सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में इस वैक्सीन की ऊंची कीमतों के कारण कई लोग इसे नहीं लगवा पा रहे हैं। क्लब सरकार से आग्रह करता है कि इस वैक्सीन को मुफ्त या किफायती दरों पर उपलब्ध कराने की योजना शीघ्र शुरू की जाए, जिससे अधिक से अधिक बच्चियां और महिलाएं इस बीमारी से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने यह भी बताया कि रोटरी क्लब समय-समय पर कैंप लगाकर छात्राओं को यह वैक्सीन उपलब्ध करवा रहा है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नमिता शर्मा ने डॉ. सुरभि गुप्ता और रोटरी क्लब ऑफ आगरा का इस महत्वपूर्ण विषय पर गोष्ठी आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन मनोज आर. कुमार का विशेष योगदान रहा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!