Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Liquor and beer shops will open one hour late for three days at night on Christmas and New Year…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Liquor and beer shops will open one hour late for three days at night on Christmas and New Year…#agranews

460

आगरालीक्स…आगरा में शराब—बीयर की दुकानें रात को एक घंटा देरी तक खुलेंगी. क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न को लेकर आगरा प्रशासन की ओर से जारी हुए आदेश…

क्रिसमस और नए साल के जश्न में जाम छलकाने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. यूपी में तीन दिन शराब—बीयर की दुकानें एक घंटा ज्यादा खुलेंगी. आबकारी विभाग की ओर से इसका फैसला किया गया है और आगरा प्रशासन ने भी इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं.

दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है अब नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू करदी हैं. पार्टी करने वालों को आबकारी विभाग की तरफ से भी बड़ी न्यूज दी गई है. उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों को बंद करने का समय बढ़ा दिया गया है. दिसंबर में तीन दिन शराब की दुकानें आगरा में एक घंटा ज्यादा खुलेंगी.

इन तीन दिन बढ़ेगा समय
दिसंबर में जिन तीन दिन शराब की दुकानों को एक घंटे ज्यादा खोलने का फैसला किया गया है उसमें 24 दिसंबर, 25 दिसंबर और 31 दिसंबर की तारीख शामिल हैं. इन तीन दिन शराब और बीयर की दुकानें व मॉडल शॉप रात 11 बजे तक खुलेंगी. बता दें कि अीाी रात 10 बजे तक शराब बीयर की बिक्री होती है, जबकि इनके खुलने का समय सुबह 10 बजे है. यूपी आबकारी आयुक्त ने यह निर्देश जारी किए हैं.

इसलिए लिया गया फैसला
क्रिसमस और नए साल पर जश्न मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. घर से लेकर होटल रेस्टोरेंट समेत अन्य जगहों पर पार्टियों का आयोजन होता है. इस दौरान शराब बीयर की बिक्री भी बड़े पैमाने पर होती है, लोग दोस्तों संग इसका सेवन करते हैं. आबकारी विभाग को भी इससे बड़ी कमाई होती है. राजस्व बढ़ोतरी के लिए यह फैसला लिया गया है. हालांकि माहौल खराब न हो इसको लेकर पुलिसबल भी इस दौरान तैनात रहता है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

error: Content is protected !!