Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: A woman and her three-year-old son died in the accident…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: A woman and her three-year-old son died in the accident…#agranews

395

आगरालीक्स…दुखद खबर, आगरा में युवक लाया नई बाइक. पत्नी और दो बेटों के साथ जा रहा था बाइक का पूजन कराने. एक्सीडेंट में पत्नी और एक बेटे की मौत…

आगरा में दर्दनाक और दुखभरी घटना सामने आई है. खंदारी के नगला बूढ़ी का रहने वाला एक युवक नई बाइक लेकर आया था. वह नई बाइक का पूजन कराने अपनी बहन के यहां ग्वालियर रोड मनिया जा रहा था. बाइक पर दो बेटे और पत्नी भी थी लेकिन सैंया के पास दर्दनाक एक्सीडेंट में पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई. वहीं युवक और बड़े बेटे की हालत गंभीर है जिनका उपचार चल रहा है.

ये है मामला
घटना सैंया के कटी पुल के पास हुई है. रविवार शाम को किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसकेतीन साल के बेटे की मौत हो गई. पति और बड़ा बेटा घायल हो गए हैं. घायल युवक नगला बूढ़ी थाना न्यू आगरा क्षेत्र का रहने वाला अमर है. अमर ने नई बाइक ली थी जिसका पूजन कराने के लिए वह पत्नी लक्ष्मी और दो बेटे 5 साल के मोहित और 3 साल के छोटू के साथ बहन के यहां मनिया राजस्थान जा रहा था. सैयां कटी पुल के पास किसी वाहन की ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में चारों घायल हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एसएन भेजा गया. यहां लक्ष्मी और तीन साल के छोटू की मौत हो गई. चचेरे भाई दिनेश ने थाना सैंया में हादसे की तहरीर दी है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!