Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Mayor reprimanded for finding dirt during inspection…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Mayor reprimanded for finding dirt during inspection…#agranews

514

आगरालीक्स…आगरा के भगवान टाकीज, दयालबाग और सरलाबाग में मिली इतनी गंदगी कि निरीक्षण को गई मेयर हो गई नाराज. क्षेत्र के लोगों ने खुद बताई समस्याएं…

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने मंगलवार को भगवान टाकीज चौराहा, दयालबाग और सरलाबाग क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। वह सुबह सात बजे ही निरीक्षण के लिए शहर में निकल गई। सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। महापौर को भगवान टाकीज चौराहे पर शराब के ठेके के आगे गंदगी मिली तो उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। महापौर ने भगवान टाकीज चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे क्षतिग्रस्त फुटपाथ को रिपेयर कराने और चौराहे पर उचित साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद में वह दयालबाग रोड की ओर रवाना हो गईं। यहां पर उन्होंने सड़क पर सफाई कर रहे सफाईकर्मी से बात की। सरलाबाग में पहुंचते ही क्षेत्रीय पार्षद भरत शर्मा, प्रेमदास, अमित दिवाकर, मंडल अध्यक्ष योगेश व क्षेत्रीय लोगों ने महापौर का स्वागत किया और अपनी समस्याओं के बारे में भी बताया। महापौर ने कहा कि पूरे शहर में स्वच्छता कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के हर कोने में विकास कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा। जहां पर विकास कार्य रुके हुए हैं या अधूरे पड़े हैं उन्हें अधिकारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, जेडएसओ मुख्यालय इंद्रजीत सिंह, जोनल अधिकारी अवधेश कुमार, सीएसएफआई चंद्रपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

error: Content is protected !!