Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Devotees applied mehendi in the name of Shyam in Khatu Shyam temple of Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Devotees applied mehendi in the name of Shyam in Khatu Shyam temple of Agra…#agranews

481

आगरालीक्स…आगरा के खाटू श्याम मंदिर में भक्तों ने रचाई श्याम नाम की मेहंदी. श्याम भक्तों की टोली जाएगी खाटू धाम. चांदी का छत्र चढ़ाएंगे, निशान यात्रा निकालेंगे और छप्पन भोग लगेगा

भक्ति का रंग मेहंदी के रूप में श्याम प्रेमियों ने हथेलियां पर सजाया। हारे का सहारा श्याम हमारा के जयकारों के साथ शहरवासियों को आमंत्रित किया खाटू धाम में आयोजित होने जा रही भव्य निशान यात्रा एवं छप्पन भाेग महोत्सव में। जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में मंगलवार को चलो खाटू धाम भव्य निशान यात्रा एवं छप्पन भाेग महोत्सव के लिए श्याम प्रेमियों को आमंत्रित किया एवं श्याम नाम की मेहंदी का आयोजन किया गया। सभी श्याम प्रेमियों ने अपने हथेलियों पर श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए अपने अपने हाथाें पर खाटू नरेश का नाम रचवाया। ढोल की थाप के साथ भजनों का आनंद लेते हुए सभी ने प्रसादी ग्रहण की।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि श्रीखाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट, आगरा के सानिध्य में श्रीश्याम सेवक परिवार समिति (रजि.) द्वारा चलो खाटू धाम, भव्य निशान यात्रा एवं छप्पन भाेग का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को होने जा रहा है। विकास गोयल ने बताया कि राजस्थान के रींगस में आयोजित होने जा रहे आयोजन में आगरा सहित आसपास के जिलों से हजारों श्याम प्रेमी 20 दिसंबर की सुबह ही सैंकडा़ें बस एवं गाड़ियों से पहुंच जाएंगे। संजय अग्रवाल ने बताया कि 20 दिसंबर को रींगस में श्याम बाबा की जोत प्रज्जवलित कर आयोजन का शुभारंभ होगा। दोपहर 01 बजे रजनी रास्थानी के समधुर भजनों के साथ यात्रा अपने गंतव्य खाटू श्याम जी मंदिर की ओर प्रस्थान करेगी। यात्रा की अगुवाई ऊंट, घोड़े, रथ, बैंड बाजे, शहनाई से हाेगी।

विपिन बंसल ने बताया कि हजारों श्याम प्रेमी नंगे पांव हाथाें में निशान लेकर यात्रा में चलेंगे। तोरणद्वार पर निशान अर्पित होंगे। जहां भक्त भव्य आतिशबाजी एवं चटपटी चाट का आनंद लेंगे। कला भवन, श्रीखाटू श्याम जी सीकर में सायं 7 बजे से संकीर्तन की रसधार बहेगी।
आकाश गुप्ता ने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे बाबा को बैंड बाजे के साथ छत्र अर्पित किया जाएगा। इस मध्य मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का मुख्य आकर्षण रहेगा।
अनूप गोयल ने बताया कि 11 बजे से दोपहर एक बजे तक महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि भक्तों द्वारा बाबा को पोशाक अर्पित की जाएगी। साथ ही अलौकिक श्रंगार होगा और भक्त इत्र वर्षा का आनंद ले सकेंगे।

आयोजन के समापन पर 23 दिसंबर को कोठी मीना बाजार में भजन संध्या होगी, जिसमें वृंदावन से पूनम दीदी अपने मधुर कंठ से भजनों को स्वर देंगी। इस अवसर पर सीमा अग्रवाल, शिप्रा, रिंकी, प्रीति, रुक्मन, पूजा, महक, ऊषा, पल्लवी, प्राची, अनु, रचना, संजय अग्रवाल, रविशंकर अग्रवाल, अजय गर्ग, गौरव बंसल, रमेश चंद्र अग्रवाल, मनीष बंसल, दिनेश अग्रवाल, विकास गोयल, रोहित गोयल आदि ने मेंहदी रचवाई।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

error: Content is protected !!