आगरालीक्स …Agra News : आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम यूं ही नहीं बदला है, पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान और पंजाब में बादलों का दबाव बढ़ने पर झमाझम बारिश हो रही है। शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है। ( Agra News : rain in Agra due to Western disturbance in Pakistan#Agra )
पिछले कई दिनों से पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान और पंजाब की तरफ आ रही हवाओं के चलते बादलों पर दबाव बढ़ने लगा है। इसके चलते दिल्ली एनसीआर में तीन दिन से बारिश हो रही है। आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से बारिश शुरू हो गई।
आज पूरे प्रदेश में बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। मगर, तापमान में गिरावट नहीं आएगी, रविवार से बादल छट जाएंगे और दिन में धूप निकलेगी।