आगरालीक्स Agra News… आगरा में महिला डॉक्टर और पुलिस के बीच संवाद, छेड़छाड़, टिप्पणी और अपराध होने पर खुलकर बोलेंगी महिलाएं तो अपराधी बच नहीं जाएंगा। ( Agra News : Agra’s Woman Doctors Association Sath Sath discussion with Police#Agra)
शनिवार को होटल समोवर में आगरा की महिला चिकित्सकों की संस्था साथ साथ द्वारा महिला अपराध, रोकथाम और कानूनी प्रक्रिया पर चर्चा की।
परिचर्चा में पैनलिस्ट एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा, मनोवैज्ञानिक आरबीएस कालेज की डॉ. पूनम तिवारी , अधिवक्ता प्रमिला शर्मा, वत्सला प्रभाकर, अअधिवक्ता रितिका वोहरा रहीं। डॉ. आरती गुप्ता और डॉ. अनुपमा शर्मा ने महिला अपराध से जुड़े प्रश्न किए, सड़क और बाजार में महिलाओं पर की जाने वाली टिप्पणी। कार्यालय से लेकर परिचितों द्वारा किए जाने वाले शोषण के मामलों में किस तरह से महिलाएं और किशोरी अपनी आवाज उठा सकती हैं, इसके बारे में प्रश्न किए। पैनलिस्ट में कहा कि सबसे पहले तो यह सोच लें कि किसी भी तरह छेड़छाड़ और अपराधा के खिलाफ आवाज जरूर उठानी है। यह सोच लिया तो अब कैसे करें, इसके लिए किशोरी अपने साथ किसी भी तरह की घटना के बारे में अपने परिजनों को बताएं। वूमेन हेल्प लाइन नंबर 1090, 112 नंबर पर फोन बर बता सकते हैं।
आनलाइन शिकायत की जा सकती है। इसके साथ ही सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क भी बनी हुई हैं। इसमें शिकायत कर सकती हैं। शिकायत करने के बाद आरोपित परेशान करेगा, ऐसा नहीं है, पुलिस सुरक्षा देगी। इसके साथ ही कानून के प्रावधान भी इतने सख्त हैं कि इस तरह के मामलों में त्वरित सुनवाई और सजा के प्रावधान हैं। स्वागत श्रद्धा मिश्रा व डॉ रचिता कोहली ने किया, धन्यवाद डॉ. अंजु शर्मा ने किया।