आगरालीक्स…आगरा में रोटरी क्लब आफ आगरा ने 70 श्रमिकों को बांटे कंबल. शीतलहर के बीच बिल्डिंग निर्माण के लिए कर रहे थे काम ये श्रमिक…
शहर में चल रही शीत लहर और बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने आज शास्त्रीपुरम स्थित नालंदा क्राउन निर्माण स्थल पर कार्यरत 70 श्रमिकों को कंबल वितरित किए। क्लब की अध्यक्ष, रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा कि निर्माण स्थलों पर काम करने वाले अधिकांश श्रमिक बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश जैसे अन्य प्रदेशों से आते हैं। इनके पास रहने की उचित सुविधाओं का अभाव होता है, जिससे ठंड के दौरान ये विषम परिस्थितियों का सामना करते हैं।

उन्होंने कहा, “इन श्रमिकों और उनके परिवारों, जो हमारे लिए आवासीय और व्यावसायिक भवनों का निर्माण करते हैं, को सुरक्षित रखना हमारा सामाजिक दायित्व है।” उन्होंने यह भी कहा की कि क्लब भविष्य में भी अन्य निर्माण स्थलों पर जाकर श्रमिकों को कंबल वितरित करता रहेगा। इस कार्यक्रम में क्लब निदेशक रोटेरियन राधे श्याम शर्मा, निदेशक रोटेरियन सुनील कपूर, रोटेरियन ज्योति मित्तल, रोटेरियन राज मित्तल और रोटेरियन मनोज आर. कुमार का विशेष योगदान रहा।
