आगरालीक्स…आगरा में एप्पल कंपनी के नकली एसेसरीज बरामद. इनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये के आसपास! गोदाम से हो रही थी सप्लाई. दो आरोपी अरेस्ट
आगरा की सदर पुलिस ने एप्पल कंपनी के डुप्लीकेट यानी नकली गेजेट्स भारी मात्रा में बरामद किए हैं. इनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है. पुलिस ने दो आरोपियों को भी अरेस्ट किया है. इनके खिलाफ कॉपीराइट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. तीन आरोपी भागने में सफल रहे हैं. पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि नकली एसेसरीज की सप्लाई शहर और आसपास के इलाकों में की जा रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इनके पास से चार्जर, इयरबड्स, मोबाइल कवर, टेंपर ग्लास, बैग और कैमरा कवर लेंस बरामद किए हैं. पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. रैकेट से जुड़े अन्य शातिरों की भी तलाश की जा रही है.