आगरालीक्स…ताजनगरी आज कोल्ड डे कंडीशन से कंपकंपाई. दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा. कल भी कड़ाके की ठंड का अलर्ट
आगरा आज शीतलहर से बुरी तरह कंपकंपा गया. सुबह से ही आगरा में ओस जैसी बूंदे गिर रही थीं. दोपहर में बिल्कुल भी धूप नहीं निकली है और पूरे दिन कोल्ड डे कंडीशन बनी रही है. लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए. बच्चे और बुजुर्ग भी घरों में कैद रहे. इसका असर तापमान पर पड़ा है. दिन का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा. आज रात को तापमान भी काफी कम होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कल मंगलवार को भी कड़ाके की सर्दी रहेगी और कोल्ड डे कंडीशन बरकरार रहेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/12/24) 14.2
Departure from Normal(oC) -8.9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/12/24) 10.3
Departure from Normal(oC) 3.1