आगरालीक्स…आगरा के सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित…इन स्कूलों को अभी करना होगा इंतजार
आगरा में आज सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है. तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद से आगरा में ठंड बढ़ गई है. आज सुबह से कोल पड़ रहा है. दिन में धूप नाममात्र के लिए भी नहीं निकली है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई जो कि सुबह सात बजे ही स्कूल जाने के लिए तैयार हो गए. ठंड में सिकुड़ते हुए बच्चे स्कूल पहुंची.
सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश जारी
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है.यह आदेश सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने जारी किए हैं. 15 जनवरी से नियमित समय पर स्कूल खुलेंगे.
