आगरालीक्स…आगरा में सीबीएसई, निजी व आईसीएसई स्कूलों में भी छुट्टी. डीएम ने किए आदेश जारी
आगरा में आज सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है. तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद से आगरा में ठंड बढ़ गई है. आज सुबह से कोल पड़ रहा है. दिन में धूप नाममात्र के लिए भी नहीं निकली है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई जो कि सुबह सात बजे ही स्कूल जाने के लिए तैयार हो गए. ठंड में सिकुड़ते हुए बच्चे स्कूल पहुंची.
31 दिसंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद
जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी आदेशों में सभी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों,वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई , राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 31 दिसंबर को अवकाश रहेगा.
विंटर वैकेशन का इंतजार
परिषदीय स्कूलों में में शीतकालीन अवकाश घोषित होने के बाद अब सभी स्कूलों में विंटर वैकेशन का इंतजार है. अगर शीतलहर जैसे हालात बने रहे तो आने वाले एक दो दिन में आदेश जारी किए जा सकते हैं.