आगरालीक्स…ताजमहल में अमेरिकी पर्यटक का 8 साल का बेटा बिछड़ गया. पुलिस को मिला लेकिन सामने आई ये दिक्कत…
अमेरिका के कैलिफार्निया से ताजमहल देखने आए पर्यटक का आठ साल का बेटा परिवार से बिछड़ गया. बच्चा रोता हुआ अमर विलास बैरियर के प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार को मिला. उन्होंने बच्चे से बात करने की कोशिश की लेकिन बच्चा हिंदी में बात नहीं कर पा रहा था और न ही परिजनों का मोबाइल नंबर बता पा रहा था. घबराए बच्चे को जब मोबाइल देकर मम्मी या पापा का फोन नंबर डाल करने के लिए कहा गया तो उसने +4 डायल किया और आगे का नंबर नहीं बता पा रहा था. इससे पुलिसकर्मियों को ये पता चल गया कि यह बच्चा अमेरिका से है.
इसके बाद पुलिस ने ताज सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक द्वारा सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट से प्रसारण गराया. जिसके बाद 10 से 15 मिनट के अंदर बच्चे के परिजनों को खोज कर सकुशल बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया. बच्चे के पिता का नाम नीरज कुमार का है जो कि अमेरिका में रहते हैं. परिवार ने पुलिस का आभार जताया है.