आगरालीक्स…विवाद से विश्वास स्कीम के डिक्लेरेशन दाखिल करने की तारीख एक महीने बढ़ी. 31 दिसंबर थी पहले अंतिम तारीख…
प्रत्यक्षकर विवाद से निपटारे के लिए आयकरदाताओं के लिएए जरूरी जानकारी है. अब वे सरकार की विवाद से विश्वास योजना 2024 के तहत 31 जनवरी 2025 तक अपना डिक्लेरेशन दाखिल कर सकते हैं. इससे पहले डिक्लेरेशन दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2024 थी.आयकर विभाग की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है. आगरा की सीए प्रार्थना जलान ने बताया कि इसके तहत अब यदि करदाता 31 जनवरी 2025 से पहले डिक्लेरेशन दाखिल करते हैं तो उन्हें विवादित टैक्स डिमांड का 100 प्रतिशत भुगतान करना होगा. ऐसे मामलों में ब्याज और जुर्माना माफ कर दिया जाएगा. जिन मामलों में डिक्लेरेशन 1 फरवरी 2025 को या उसके बाद की जाती है तो उनमें विवादित टैक्स डिमांड का 110 प्रतिश्ता करदाता को चुकाना होगा.