आगरालीक्स… (वीडियो देखें) आगरा में नए साल पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़, बल्केश्वर मंदिर में भस्म आरती, खाटू श्याम मंदिर में गुलाब का फूल लेकर पहुंचे श्रद्धालु। ( Agra News Video : Devotees perform Bhasm Aarti in Balkeshwar Temple, Que of devotees in Khatu Shyam Temple, Agra #Agra )
आगरा में नए साल पर बुधवार को सुबह से ही मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी, सुबह बल्केश्वर मंदिर के पट सुबह 6.15 बजे खुले, इसके बाद भस्म आरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। भस्म आरती के बाद सुबह आठ बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया। महंत श्री कपिल नागर जी के अनुसार, के अनुसार नव वर्ष के पहले सोमवार, 6 जनवरी को विशेष महाभोग लगाया जाएगा, जिसे भाव भर् यो महाभोग नाम दिया गया है। इसे भाव भर् यो महाभोग को श्रद्धालु जितना भी, जैसा भी, जिसमें भी भोग लाएंगे, वह महाभोग के रूप में अर्पित किया जाएगा। यह भोग दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं को लाना होगा। उसके बाद संध्या आरती होगी।
खाटू श्याम मंदिर, जीवनी मंडी पर उमड़े श्रद्धालु
सुबह से ही खाटू श्याम मंदिर, जीवनीमंडी में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, गुलाब का फूल लेकर श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर के बाहर तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही।
शिव मंदिर, हनुमान मंदिर सहित कॉलोनियों में मंदिरों पर भीड़
साल के पहले दिन श्रीमनकामेश्वर मंदिर, प्राचीन श्रीकैलाश मंदिर, रावली मंदिर, राजेश्वर मंदिर, प्रथ्वीनाथ मंदिर के साथ ही लगड़े की चौकी, सेंट जोंस कॉलेज हनुमान मंदिर सहित शहर के मंदिरों के साथ ही कॉलोनियों के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।