Friday , 5 June 2026
Home बिजनेस These six rules are changing from the new year. From PF account to GST, know what changes are going to happen
बिजनेस

These six rules are changing from the new year. From PF account to GST, know what changes are going to happen

405

आगरालीक्स…नये साल से बदल रहे हैं ये छह नियम. पीएफ खाते से लेकर जीएसटी तक जानिए किसमें क्या होने जा रहा है है बदलाव

नया साल 2025 का आगाज हो गया है और इसके आगाज के साथ ही कई बदलाव भी होने जा रहे हैं जिनका असर हमारे और आपके रोजमर्रा जीवन, वित्तीय स्थिति और जरूरतों पर पड़ेगा. इनमें से कुछ बदलाव से हमें आसानी होगी तो कुछ हमारी जेब ढीली कर सकते हैं.

महंगी हो जाएंगी कारें
मारुति और हृयूंडई समेत लगभग सभी बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां आज से गाड़ियों केाम में चार फीसदी तक बढ़ोतरी कर रही हैं. महंगाई के कारण बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने क लिए कपंनियों ने यह कदम उठाया है. टाटा मोटर्स, महिंद्रा,टोयोटा और किआ जैसी कपंनियों ने पहले ही कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है. बीएमडब्ल्यू,आडी और मर्सिडीज की लग्जरी कारों के लिए भी अधिक कीमत चुकानी होगी.

फीचर फोन पर यूपीआई 123 पे की सीमा बढ़ी
आरबीआई ने फीचर फोन के लिए यूपीआई123पे के तहत लेनदेन की सीमा बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी है. पहले यह सीमा 5 हजार रुपये थी. नया निम आज से लागू हो गया है. इससे छोटे कारोबारियों के साथ उन इलाकों के लोगों का फायदा होगा, जहां इंटरनेट की पर्याप्त सुविधा नहीं है.

जीएसटी: मल्टी फैक्टर आथेंटिकेशन अनिवार्य
जीएसटी पोर्टल का इस्तेमाल करने वाले सभी करदाताओं के लिए एक जनवरी 20025 से मल्टी फैक्टर आथेंटिकेशन अनिवार्य हो गया है. इससे जीएसटी की डिजिटल सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और जीएसटी फाइलिंग में आसानी होगी.

किसानों को बिना गांरटी दो लाख रुपये का कर्ज
आरबीआई ने किसानों को राहत देते हुए बिना गारंटी वाले कृषि कर्ज की सीमा 1.6लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपये करदी है. यह बदलाव आज से लागू हो गया है. इसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को बढ़ती लागत के बीच सस्ता और सुलभ कर्ज उपलब्ध कराना है. इसके लिए सभी बैंकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं.

एटीएम से होगी पीएफ निकासी
अब पीएफ खाताधारकों को नए साल में एटीएम के जरिए निकासी की सुविधा मिलने जा रही है. इसके अलावा ईपीएफओ और ईएसआईसी के सब्सक्राइबर्स भी जल्द ही अपनी क्लेम राशि सीधे ई वॉलेट में ले सकेंगे. ये सेवाएं लागू करने के लिए श्रम मंत्रालय आईटी प्रणाली को अपग्रेड कर रहा है. पीएफ खाताधारकों की योगदान सीमा में भी बदलाव हो सकता है. अभी कर्मचारी अपने बेसिक वेतन का 12 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ खाते में योगदान करते हैं, जिसे बढ़ाया जा सकता है.

सेंसेक्स ओर बैंकेक्स की मासिक एक्सपायरी
एक जनवरी से सेंसेक्स, बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 की मासिक एक्सपायरी शुक्रवार की जगह हर महीने के आखिरी मंगलवार को होगी. तिमाही और अर्धवार्षिक कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी डेट भी बदली है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra Live News: Discussion on the development journey and future roadmap of the food processing industry in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूड प्रोसेसिंग उद्योग की विकास यात्रा और भविष्य के रोडमैप...

बिजनेस

Agra Live News: Discussion between officials and traders on GST reforms and solutions…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के व्यापारी बोले—सोने-चांदी के रेट बहुत बढ़ गये है, सरकार वैट...

बिजनेस

Agra Live News: Laghu Udyog Bharti’s 33rd Foundation Day celebrated in Agra

आगरालीक्स….तो आगरा देश के सबसे बड़े एमएसएमई मॉडल के रूप में हो...

बिजनेस

New Honda City launched in Agra with sporty looks, excellent safety, premium design and excellent mileage

आगरालीक्स…आगरा में न्यू होंडा सिटी लॉन्च. शानदार सेफ्टी, प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन...

error: Content is protected !!