आगरालीक्स…नये साल 2025 के पहले दिन करीब 50 हजार पर्यटकों ने देखा ताजमहल. सुबह से ही लगी रही पर्यटकों की लंबी—लंबी कतारें..देखें
आगरा में नये साल 2025 के पहले दिन लोगों ने अलग अलग जाकर मनाया. किसी ने इस दिन भगवान के दर्शन कर साल की शुरुआत की तो वहीं कइयों ने ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का दीदार किया. हाल ये रहा कि नये साल के पहले दिन ताजमहल में पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ रही. सुबह से ही ताजमहल की पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट वाली पार्किंग फुल हो गईं. टिकट के लिए लोगों को घंटों लाइनों में लगना पड़ा. उसके बाद ही टिकट मिल सकी. अकेले ताज ही नहीं आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा सहित अन्य स्मारकों पर भी लोगों की भीड़ पहले दिनों की अपेक्षा काफी ज्यादा दिखाई दी.
50 हजार लोगों ने देखा ताजमहल
आगरा में नये साल के पहले दिन करीब 50 हजार लोगों ने ताजमहल का दीदार किया है. आज सुबह से ही ताजमहल देखने वालों की भीड़ लगना शुरू हो गई. रविवार को भी 42 हजार पर्यटकों ने ताजमहल निहारा था. पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिल्पग्राम से लेकर ताज के दोनों गेटों तक सुरखाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी.