आगरालीक्स…आगरा में पहाड़ों जैसी सर्दी, कोहरे के साथ अब बारिश के भी आसार. मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान…
आगरा में इस समय पहाड़ों जैसी सर्दी पड़ रही है. पहाड़ों पर बस बर्फबारी हो रही है, यही आगरा से अलग है, नहीं तो मौसम आगरा का इस समय कुल्लू मनाली से कम नहीं है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार कम हो रहे हैं. सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है तो दिनभर धूप नहीं निकल रही है. हालांकि आज कोहरे का प्रभाव कम देखा गया और दोपहर में हल्की धूप ने लोगों को राहत देने का काम किया लेकिन मौसम विभाग ने आगरा में फिलहाल 11 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी के आसार जताए हैं.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के भी आसार बन रहे हैं. इसके अलावा कोहरा भी घना छाएगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/01/25) 15.1
Departure from Normal(oC) -7.8
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/01/25) 8.9
Departure from Normal(oC) 0.6