आगरालीक्स…आगरा ठंड से हुआ ‘चील्ड’. पूरे दिन गलन से कंपकंपाए लोग. तीन दिन घना कोहरा और कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट…
आगरा इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है. दिनभर गलन का प्रभाव इतना रहा कि आगरा पूरा चील्ड बना रहा. गलन के कारण लोग कंपकंपाते हुए नजर आए. आज कोहरे का प्रभाव तो कम देखा गया लेकिन गलन इतनी अधिक थी कि बाहर निकलने पर ठंड अत्यधिक महसूस हो रही थी. इसका असर तापमान पर भी रहा.
आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तीन दिन कोल्ड डे कंडीशन बरकरार रह सकती है. इसके अलावा घना कोहरा भी छा सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/01/25) 14.5
Departure from Normal(oC) -5.8
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/01/25) 9.9
Departure from Normal(oC) 1.0