Tuesday , 27 October 2026
Home agraleaks Taj Mahotsav 2025: Divisional Commissioner angry over the list of artists and programs not being prepared…#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़

Taj Mahotsav 2025: Divisional Commissioner angry over the list of artists and programs not being prepared…#agranews

567

आगरालीक्स….ताज महोत्सव के कलाकारों और कार्यक्रमों की सूची तैयार न होने पर मंडलायुक्त नाराज. कोई थीम भी नहीं आई पसंद. दिए ये निर्देश

ताज महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर आज मंगलवार को मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में ताज महोत्सव समिति की बैठक हुई। आयोजन के प्रचार प्रसार एवं डियायन-प्रिटिंग एजेंसी के चयन हेतु अभी तक निविदा जारी नहीं करने पर महोदया द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने जल्द निविदा जारी करने एवं 15 जनवरी तक सभी प्रोजेक्ट हेतु एजेंसी फाइनल करने के निर्देश दिए। ताज महोत्सव की इस वर्ष की थीम पर चर्चा की गई। नगर निगम द्वारा आम जनमानस से थीम निर्धारित करने हेतु सुझाव मांगे गए थे। प्राप्त हुए सुझावों में कोई भी थीम पसंद ना आने पर 3 दिन का अतिरिक्त समय देते हुए आम जनमानस से और सुझाव मांगने के निर्देश दिए गए।

विगत 4 व 5 जनवरी को हुए कलाकारों के ऑडीशन से सर्वश्रेष्ठ कलाकारों का जल्द चयन करने के निर्देश दिए जो ताज महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न स्थल पर सजे मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं ताज महोत्सव के अंतर्गत सभी जगहों पर होने वाले इवेंट व कार्यक्रमों और कलाकारों की सूची तैयार न होने पर महोदया द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि समिति के अन्तर्गत इवेंट और सभी सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित गठित की गयी समितियों के साथ बैठक करें। सूर सरोवर कीठम, ग्यारह सीढ़ी, ताज खेमा, यमुना आरती स्थल, फतेहपुर सीकरी, सदर बाजार, आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट आदि जगहों पर होने वाले कार्यक्रम और कलाकारों के नाम की सूची एक सप्ताह के अंदर तैयार करवायें। विगत वर्ष ताज महोत्सव में आयोजित हुए नाट्य उत्सव, मुशायरा, ड्रामा, स्टैण्ड अप काॅमेडी के लिए आयोजकों से संपर्क कर कलाकारों का चयन फाइनल किया जाए। साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कराने के लिए एक ऑफिशियल व संबंधित निजी आयोजक को जिम्मेदारी दी जाए।

शिल्पग्राम में स्टाॅल आंवटन की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि 39 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। महोदया ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि हैण्डलूम, हैण्डीक्राफ्ट, सरस आदि विभागों/संस्थाओं से समन्वय कर ज्यादा से ज्यादा स्टाॅल लगाये जाएं। प्रदेश के सभी जिलों से ओडीओपी की स्टाॅलें लगवाई जाएं। ग्यारह सीढ़ी में होने वाले सभी आयोजन की एएसआई से स्वीकृति लेने हेतु पत्राचार करने के निर्देश दिये। ताज महोत्सव टिकट की ऑनलाइन बिक्री हेतु क्यूआर कोड, माय सिटी एप और बुक माय शो के माध्यम से टिकट खरीद की सुविधा दी जाए। इसके अलावा कलाकृति में एक बड़ा इवेंट शो करवाने हेतु प्रयास करने तथा सभी वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करने के निर्देश दिए। आयोजन के आय व्यय की समीक्षा करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को धनराशि की मांग भेजने तथा स्पांसर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा फण्ड जुटाने के निर्देश दिये

बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मौली, नगरायुक्त अंकित खण्डेलवाल, सीडीओ प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकरी अनूप सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र कुमार, राजकीय उद्यान अधीक्षक रजनीश पाण्डेय, गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra Devotees Conclude Successful Chitrakoot Pilgrimage with Seva of 300 Saints

आगरालीक्स…संत सेवा, सुंदरकाण्ड और भंडारे के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय धार्मिक...

टॉप न्यूज़

Agra News: A woman died in an accident in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में एक्सीडेंट में महिला की मौत. पति के...

टॉप न्यूज़

Agra News: Shri Hari appeared, adorned in pristine white attire. The Shri Jagannath Temple was illuminated by rows of lamps

आगरालीक्स…आगरा में धवल पोशाक में श्रीहरि ने दिए दर्शन. दीपों की श्रंखला...

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand ‘Chhappan Bhog’ festival will be held in Govardhan on December 27 and 28…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की ओर से गोवर्धन के गुरु कार्ष्णि आश्रम में सजेगा भक्ति...

error: Content is protected !!