Thursday , 30 April 2026
Home आगरा Agra News : Agra hockey’s big achievement, two women referees Madhu and Asha invited for international course
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Agra hockey’s big achievement, two women referees Madhu and Asha invited for international course

362

आगरालीक्स…आगरा की मधु और आशा को एफआईएचए/एएचएफ लेवल वन कोर्स में आमंत्रित, इंटरनेशनल हॉकी मैचों में अंपायरिंग कर सकती हैं

आगरा हॉकी संघ से जुड़ी दो महिला अंपायरों के खाते में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। अंपायर मधु और आशा को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी के अंपायरों व तकनीकी अधिकारियों के लिए होने वाले कोर्स में आमंत्रित कर लिया गया है। जिले से पहली बार किसी अंपायर व तकनीकी अधिकारी को यह अवसर प्राप्त हुआ है।

आगरा हॉकी संघ के अध्यक्ष कमल चौधरी ने बताया कि मधु और आशा ओडिशा के राउरकेला में चल रही हॉकी प्रीमियर लीग के दौरान इस कोर्स का प्रशिक्षण ले रही हैं। पांच जनवरी से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण नौ जनवरी तक चलेगा। यह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी द्वारा कराया जाने वाला एफआईएचए/एएचएफ लेवल वन कोर्स है, जिसमें विदेशी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कोर्स के माध्यम से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैचों के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे पहले मधु और आशा राष्ट्रीय स्तर पर अंपायरों के लिए होने वाली सभी लेवल की परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर चुकी हैं।

मधु और आशा की इस उपलब्धि पर हॉकी आगरा के सचिव संजय गौतम, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, तकनीकी निदेशक डॉ जयशंकर यादव, मीनाक्षी पोपली, दिनेश मित्तल, प्रिया शर्मा, प्रशांत शुक्ला, उमेश अग्रवाल, शैलेश सिंह, शाहिद अंसारी, अमरजीत सिंह, डॉ हरि सिंह यादव, राहुल पालीवाल, सरिता श्रीवास्तव, अमित सक्सेना, शाहिद अली, गौरव रौतेला, वीरेंद्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, पुष्पपाल सिंह, अमरजीत सिंह ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 30th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Devotees Dance in Ecstasy at Khatu Shyam Baba’s Sankirtan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमे श्याम प्रेमी. भजन...

आगरा

Commendable Service Work by Lions Club Prayas at Samarpana Deaf School in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के समर्पण बधिर विद्यालय में लायंस क्लब प्रयास का सराहनीय सेवा...

आगरा

Agra Live News: Winds and light drizzle bring some relief from the heat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हवाओं और बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से कुछ राहत. तापमान...

error: Content is protected !!