आगरालीक्स…Agra News : आगरा में ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़। शिक्षक की जमकर धुनाई। ( Agra News : Tuition Teacher beaten by parents for molesting 12th Standard girl student#Agra )
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के एक गांव की 12 वीं की छात्रा स्कूल के ही एक शिक्षक से ट्यूशन पढ़ती है। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को छात्रा दोपहर तीन बजे शिक्षक से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। वहां अन्य छात्राएं भी ट्यूशन पढ़ रहीं थी, आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को अकेले में बुलाया और छेड़छाड़ कर दी। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। उसकी साथी छात्राएं आ गईं।
शिक्षक की लगाई पिटाई
छात्राओं ने जमकर हंगामा किया, परिजन भी आ गए। उन्होंने शिक्षक की जमकर धुनाई लगाई, आरोपी शिक्षक को पकड़ कर थाने ले गए। थाना प्रभारी का मीडिया से कहना है कि छात्रा के परिजनों ने कार्रवाई करने से इन्कार करते हुए तहरीर नहीं दी है।