आगरालीक्स…श्री टीलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में सस्वर श्री सुंदरकाण्ड पाठ 12 जनवरी को, यमुना मैया की पूजा के साथ दीपदान भी होगा
आगरा में बल्केश्वर महादेव मंदिर के सामने यमुना किनारे स्थित श्री टीलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में सस्वर श्री सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2025 को अपराह्न 03 बजे से किया जा रहा है। यह आयोजन श्री चित्रकूट धाम परिवार की ओर से अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजक मंडल के अनुसार श्री सुंदरकाण्ड पाठ के साथ ही यमुना मैया की पूजा के बाद दीपदान कार्यक्रम भी रखा गया है।