Saturday , 2 May 2026
Home आगरा Agra News : In Agra, the demand for this juice is more than fruits in winter season, you will be surprised to know its benefits
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : In Agra, the demand for this juice is more than fruits in winter season, you will be surprised to know its benefits

524

आगरालीक्स…आगरा में सर्दियों का ये कौन सा जूस है ? पीने के लिए लाइन लग रही है! आम लोगों की मैजिकल ड्रिंक तो है ही डायबिटीज और ब्लड प्रेशर वालों का भी पहली पसंद बन गया है, गर्मियों में नहीं मिलता

आगरा में सर्दियों का मौसम अपने साथ विशेष सब्जियों की बहार लेकर आया है। इस मौसम में गाजर और चुकंदर से तैयार किये जाने वाला जूस खास तौर पर लोगों के बीच लोकप्रिय है। विगत एक माह में इस जूस ने आॅरेंज, मौसमी, सेब, संतरा, पाइनेपल और अनार जैसे फलों के जूस को पछाड़ दिया है और फिलहाल यह नंबर एक पर है। एक्सपर्ट बताते हैं कि फलों का यह जूस न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद होता है। आईए जानते हैं आगरा में ये कहां मिल रहा है, रेट क्या है और कैसे तैयार होता है ?

बल्केश्वर में बनारसी फ्रूट्स के हरी पिछले कई साल से इस जूस का विक्रय कर रहे हैं। अपने अनुभव के आधार पर वे बताते हैं कि यह जूस न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद होता है। ठंड के दिनों में शरीर को गर्म रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इस जूस का सेवन काफ़ी अच्छा माना जाता है। उन्हें यह जानकारी भी इसका काम करते—करते ही हुई। दिन भर में उनके पास अनगिनत ऐसे लोग आते हैं जो अपने शरीर को चुस्त—दुरूस्त रखने के लिए नई जानकारियों के साथ आते हैं। इसमें डॉक्टरों से लेकर जिम आॅनर्स तक शामिल होते हैं। कई लोग डॉक्टरी सलाह के आधार पर ही अपने लिए मिक्स वेज जूस तैयार कराते हैं। इससे उन्हें भी काफी जानकारी हो जाती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गाजर-चुकंदर का जूस सर्दियों में पसंद किए जाने का मुख्य कारण इसमें मौजूद पोषण तत्व हैं। गाजर में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, सी, के और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और त्वचा को निखारने में मदद करते है।

वहीं चुकंदर आयरन, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो खून की कमी को दूर करते है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह जूस शरीर में खून की सफाई करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।

सिकंदरा स्थित श्री गोपाल जी जूस सेंटर के गोपाल बताते हैं कि इस जूस में गाजर और चुकंदर के अलावा भी बहुत सारी सब्जियां डाली जाती हैं जिनके अन्य कई फायदे हैं। जब हम छोटे थे तो मौसंबी, संतरा जैसे जूस ही हमें पता होते थे, लेकिन अब कई विकल्प मौजूद हैं। मिक्स वेज जूस में गाजर और चुकंदर मुख्य तत्व होते हैं और इसके साथ में आंवला, पुदीना, पालक, धनिया, अदरक, हल्दी, टमाटर, सेब, संतरा, अनन्नास आदि मिलाए जाते हैं। इससे यह जूस स्वाद में भी बेहतर हो जाता है। डायबिटीज मरीजों के लिए जो जूस बनाया जाता है उसमें फल और चुकंदर नहीं डाले जाते हैं।

सर्दियों में गाजर चुकंदर का जूस पसंद खासतौर पर इसलिए भी किया जाता है क्योंकि यह मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गाजर चुकंदर का जूस सर्दियों के मौसम में एक स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में उभरता है। यह न केवल शरीर को अंदर से पोषण देता है बल्कि ठंड के मौसम में स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने में भी मदद करता है। यही कारण है कि आगरा में इन दिनों यह आम लोगों की मैजिकल ड्रिंक तो है ही डायबिटीज और ब्लड प्रेशर वालों का भी पहली पसंद बन गया है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
आगरा डायबिटीज फोरम के डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ बताते हैं कि मधुमेह मरीज भी सर्दियों में मिक्स वेज जूस का सेवन कर सकते हैं, बशर्ते इसमें फल और चुकंदर मिक्स न कराएं। चुकंदर अगर बहुत कम ​मात्रा में कराते हैं तो कोई नुकसान नहीं है लेकिन बहुत अधिक मात्रा में इसे लेने से बचें। एक्सपर्ट्स की मानें तो मधुमेह रोगी मीठे की लालसा होने पर यह जूस पी सकते हैं। अगर आप इसमें सेब और चुकंदर मिलाकर सेवन करेंगे तो नेचुरल शुगर की मात्रा कुछ हद तक बढ़ जाती है, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक नहीं है। यानि आप बिना नुकसान शुगर क्रेविंग्स कम कर सकते हैं। इसके अलावा ये जूस आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने में भी मददगार है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: 39,199 passengers caught at railway stations in the Agra Division in one month…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर एक महीने में पकड़े गए 39199...

आगरा

Obituaries of Agra on 2nd May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Experts have advised changes to the office environment to address deteriorating mental health in Agra

आगरालीक्स…’कर्मचारी पर तनाव भारी!’ डेड लाइन, टारगेट, प्रॉफिट मार्जिन में उलझे लोग,...

आगरा

Obituaries of Agra on 1st May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!