आगरालीक्स…आगरा में रात को बारिश के आसार. गलन बढ़ी लेकिन धूप ने दी राहत. जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में इस समय गलनभरी सर्दी पड़ रही है. सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है तो वहीं पूरा दिन गलनभरी सर्दी का रहता है. हालांकि आज दोपहर में निकली हल्की धूप ने लोगों को राहत दी है. इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज रात को और रविवार को बारिश हो सकती है. इसके साथ ही घना कोहरा छा सकता है जिसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.
आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी हो सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/01/25) 19.4
Departure from Normal(oC) -0.9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/01/25) 9.2
Departure from Normal(oC) 4.8