Wednesday , 10 June 2026
Home अध्यात्म Paush Purnima on Monday. Know at what auspicious time will start…#agra
अध्यात्म

Paush Purnima on Monday. Know at what auspicious time will start…#agra

392

आगरालीक्स…पौष पूर्णिमा सोमवार को. जानिए कितने बजे से शुरू होगी पूर्णिमा की तिथि और शुभ मूहूर्त. दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में पौष माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। पौष माह की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। शास्त्रों में पौष पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। कहते कि इस महीने में सूर्यदेव की अराधना से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने की परपंरा प्रचलित है। इस साल पूर्णिमा तिथि 13 जनवरी 2025 (सोमवार) को ही है।

पौष पूर्णिमा तिथि व मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि आरंभ-13 जनवरी 2025 की सुबह05:02मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 13 जनवरी 2025 की रात 03 बजकर 56 मिनट तक

पौष पूर्णिमा व्रत महत्व
पौष पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति स्नान, दान और तप का व्रत करता है। उसे पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौष पूर्णिमा के दिन सूर्यदेव की अराधना करने से दुख दूर होने की मान्यता है। पूर्णिमा तिथि चंद्रमा को समर्पित की जाती है। इसलिए पौष मास की पूर्णिमा तिथि होने से इसका महत्व बढ़ जाता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों की पूजा करनी चाहिए। सुबह सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देना शुभ फलकारी माना जाता है, जबकि चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा की पूजा कर व्रत का पारण करना चाहिए

पौष पूर्णिमा व्रत विधि
सबसे पहले स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लेने के बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें।
विष्णु जी को भोग आदि लगाकर आरती करें।
मंत्रोच्चारण करते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
पूरे दिन श्रीहरि के नाम का ध्यान लगाएं।
रात को चंद्रमा निकलने के बाद धूप-दीप से पूजा करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें।

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर.9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 10th June 2026

आगरालीक्स…10 जून बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 9 June 2026

आगरालीक्स…मंगलवार को इन पांच राशियों के लिए आएंगी खुशियां. पढ़ें 9 जून...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 8th June 2026

आगरालीक्स…सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 7 June 2026

आगरालीक्स…रविवार का दिन कई राशियों के लिए लाएगा खुशियां. पढ़ें 07 जून...

error: Content is protected !!