Thursday , 15 January 2026
Home हेल्थ Agra News: Dr. Narendra Malhotra and Dr. Jaideep Malhotra received Fogsy Legend, Adhuna and Fogsy Queens Award….#agranews
हेल्थ

Agra News: Dr. Narendra Malhotra and Dr. Jaideep Malhotra received Fogsy Legend, Adhuna and Fogsy Queens Award….#agranews

आगरालीक्स…स्त्री रोग विशेषज्ञों के सालाना महाकुंभ में छाए आगरा के डाॅक्टर. डाॅक्टर मल्होत्रा दंपती को फोग्सी लीजेंड, अधुना और फोग्सी क्वींस अवार्ड

स्त्री रोग विशेषज्ञों का सालाना महाकुंभ रविवार को मुंबई में समाप्त हो गया। इसमें आगरा के डाॅक्टर छाए रहे। शहर के  20 गाइनोलॉजिस्ट को अवार्ड मिले। सभी ने साइंटिफिक प्रोग्राम में अल्ट्रासाउंड, काॅस्मेटिक गाइनी, बांझपन और पब्लिक रिलेशन पर व्याख्यान दिए। डाॅक्टर नरेंद्र मल्होत्रा, डाॅक्टर जयदीप मल्होत्रा को फोग्सी लीजेंड, अधुना और फोग्सी क्वींस अवार्ड दिया गया।

पांच दिवसीय महाकुंभ में रेनबो आईवीएफ की एमडी डाॅक्टर जयदीप मल्होत्रा ने प्राइमरी ओवेरियन इंसफिशिएंसी यानी जल्द ओवरी फेल होने के बारे में जानकारी दी। कहा कि समय से पहले ओवेरियन फेलियर तब होता है जब किसी महिला का अंडाशय 40 साल की उम्र से पहले ही काम करना बंद कर देता है। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के एमडी एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने काॅस्मेटिक रीजेनरेटिव पर व्याख्यान दिया।

प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर निहारिका मल्होत्रा ने चार अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने 1000 से अधिक चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया। प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ समिति आगरा की अध्यक्ष डाॅक्टर सविता को अधुना समेत दो अवार्ड दिए गए। उन्होंने बच्चेदानी में गांठ होने की वजह और इससे होने वाली बीमारियों पर व्याख्यान दिया।

डाॅक्टर सरोज सिंह ने गर्भवती महिलाओं के पोषण, नियमित जांच तथा सुरक्षित प्रसव केंद्र पर प्रसव के लिए पहुंचाना आदि पर जानकारी दी। प्रोग्राम कल्चर में डाॅक्टर निहारिका मल्होत्रा ने डांस के रूप में प्रस्तुति दी। सुनीता तेंदुलवाडकर पूना ने फोग्सी की प्रेसिडेंट के रूप में कार्यभार संभाला, डाॅक्टर जयदीप टांक के कार्यों का उल्लेख किया गया और उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अवार्ड पाने वालों में डाॅक्टर आरती गुप्ता, डाॅक्टर रुचिका गर्ग,, उर्वशी वर्मा, गरिमा त्रिवेदी, सुमन बंसल, शिवानी शिखा, अंजना अरोरा, शालिनी गुप्ता, रश्मि खंडेलवाल, निर्मल यादव, कामिनी खुराना, आरती, संजना आदि शामिल हैं।

Related Articles

हेल्थ

Eye Disease-Consult Dr. Pramod Bhadkaria at Pushpanjali Hospital,Agra

आगरालीक्स…आंखों में जलन या धुंधलापन की वजह सिर्फ मोबाइल नहीं. जानें आंखों...

हेल्थ

Urology: Consult Dr. Dilip Kumar Mishra at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…पेशाब में जलन हो सकती है गंभीर परेशानी का संकेत. आगरा के...

हेल्थ

Agra Local News: Association of Surgeons of Agra distributed 100 blankets to SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन अस्पताल में ठंड से नहीं ठिठुरेंगे मरीजों के तीमारदार....

हेल्थ

Neuro-Consult Dr. Anurag Anand at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…हाथ—पैरों का बार—बार सुन्न होना नजरअंदाज न करें. पुष्पांजलि हॉस्पिटल में डॉ....

error: Content is protected !!