आगरालीक्स… आगरा में एक सपा नेता को कार सवार भाजपा नेताओं ने नग्न कर पीटा, उसके साथ कुकर्म कर वीडियो बना ली, इसे वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने के लिए कहा। इस मामले में पुलिस ने पीडित का मेडिकल कराया जा रहा है, इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सपा के एक संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य रहा युवक चांदी का काम करता है। वह बुधवार रात तकरीबन 9:30 बजे एक्टिवा से घर आ रहा था। आरोप है कि घर के पास एक वैगन-आर कार सवार पांच लोग आए। इनमें से दो युवक भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
एक युवक राजस्थान पुलिस में सिपाही था। उन्होंने उसे जबरन कार में डाल लिया। रोहता नहर पर ले जाकर कार से उतार दिया। यहां पर नग्न करने के बाद बेल्ट और लाठी-डंडों से पीटा। ग्रामीणों के जुटने पर बताया कि चोरी करते पकड़ा है। थाने लेकर जा रहे हैं। इस पर ग्रामीण चले गए। इसके बाद मलपुरा के इटौरा में ले जाकर एक घर में बंधक बना लिया।