Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स After the death of the widow, the administration came forward to help the children, will provide facilities
बिगलीक्स

After the death of the widow, the administration came forward to help the children, will provide facilities

467

आगरालीक्स…पति की मौत से अपनी मौत तक एक—एक पैसे के लिए जूझी सुमन के घर पहुंची ‘मदद’. 6 मासूम बच्चों के पास गेहूं, चावल, कंबल के साथ 5 हजार रुपये. अब घर, शिक्षा सबकुछ होगा लेकिन…

एटा के शीतलपुर ब्लॉक के गांव नगला पवल में रहने वाली जिस सुमन ने तंगहाली और अपने बच्चों को भूखा देखकर निराश होकर जान दे दी, अब उस सुमन के घर ‘मदद’ पहुंची है. प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चों के लिए गेहूं, चावल, कंबल के साथ पांच हजार रुपये भी दिए. हर महीने आर्थिक मदद भी की जाएगी. पीएम आवास, अंत्योदय कार्ड के साथ सभी बच्चों की ​शिक्षा भी फ्री होगी.

दोे साल पहले पति की मौत के बाद वृद्ध सास और अपने छह बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही सुमन की उम्मीदें तब टूट गईं जब रविवार को उसके बच्चे भूखे रह गए. घर में 8 सदस्य थे और मुट्ठी भर आटा से छह रोटियां बनीं. जब टुकड़ों में ये रोटियां सभी बच्चों के पास पहुंची तो मां का दिल पसीज गया. उसकी जीने की चाह खत्म हो गई और सोमवार रात को कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी. पति की मौत के बाद से अपनी मौत तक सुमन एक—एक पैसे की मदद के लिए तरसती रही लेकिन मदद तो दूर सरकारी योजनाओं के जरिए भी उसे अपना हक तक न मिला.

सुमन की मौत के बाद मंगलवार रात को ही एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता उसके घर पहुंचे. पांच हजार रुपये, 10 कंबल दिए. राशन डीलर की ओर से 30 किलो चावल—गेहूं रखवा दिया. एसडीएम ने सभी बच्चों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से चार हजार रुपये महीना दिलवाने का आश्वासन दिया. शीतलपुर के प्रभारी बीडीओ प्रभुदयाल भी पहुंच गए उन्होंने भी पीएम आवास, कार्ड, पारिवारिक लाभ योजना आदि दिलाने का आश्वासन दिया.

सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि मामला जानकारी में आने के बाद इसकी जांच कराई गई तो परिवार की स्थिति वास्तव में दयनीय निकली. उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ न मिल पाना भी चिंता का विषय है. अब नौ बिंदू तैयार किए गए हैं. इसके तहत परिवार को पीएम आवास, अंत्योदय कार्ड, कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण, मनरेगा जॉब कार्ड, बच्चों की निशुल्क शिक्षा आदि पर कार्य किया जाएगा.

8 लोगों के लिए 6 रोटियां बनीं
घर में जितना आटा था, उससे केवल छह रोटियां बनीं. ऐसे में ये रोटियां टुकड़ों में बंटी तो सुमन का कलेजा भर आया. यहीं उसे उसके जीने की चाह खत्म हो गई और अगले दिन सोमवार को जान दे दी.

छह बच्चों में सबसे बड़ी बेटी छाया ने बताया कि पापा की मौत के बाद घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा था. हम लोगों के खाने के लिए पर्याप्त भोजन तक नहीं मिल पा रहा था जिसके कारण मां मानसिक रूप से परेशान रहती थी. घर पर काम करने के बाद दूसरों के खेतों पर मजदूरी कर किसी तरह बच्चों को पालती थी. छाया ने बताया वह और उसकी बहनें मोहिनी, सुधा और संतोषी के साथ भाई कन्हैया सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए जाता था. छोटा भाई विवेक घर पर ही रहता है. छाया ने बताया कि स्कूल में हम मध्यान्ह का भोजन खा लेते थे लेकिन रविवार को छुट्टी थी तो हम लोग घर पर ही थे तो दिन में खाना नहीं मिला. शाम को घर पर मुट्ठीभर आटा था जिससे छह रोटियां ही बन पाईं.

वृद्धा रामबेटी ने रोते हुए बताया कि रोटी टुकड़ों में बच्चों के पास पहुंची तो किसी का पेट नहीं भरा. उसके पास भी रोटी का टुकड़ा आया. इस बात से सुमन बहुत दुखी हो गई और अगले दिन सोमवार को उसने जान दे दी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!