आगरालीक्स…आगरा में हींग की मंडी में लगी आग. गत्ते के शीट के गोदाम में भड़के शोले. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
आगरा के हींग की मंडी स्थित गत्ते के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई. आग की लपटें ऊपर उठ रही हैंऔर देखने में ही यह काफी विकराल लग रही थी. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर किसी तरह से काबू पाया गया. आग से गत्ते की काफी शीटें जल गईं. नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है.
हींग की मंडी काफी घना और पुराना बाजार है. यहां जूते की दुकानें और गोदाम बने हुए हैं. मोहम्मद कामरान का यहां गत्ते की शीट का गोदाम है. आज इसी गोदाम में आग लग गई. गत्तो की वजह से आग तेजी से उठी और देखते ही देखते विकराल हो गई. आसपास की दुकानों को बचाने के लिए लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की. सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई. लगभग एक घंटे में दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. हालांकि 50 हजार रुपये का माल जलने की सूचना है.