आगरालीक्स …Agra News : सतर्क रहें। आगरा के शौर्य मंगलम गार्डन से शादी समारोह से सूट बूट पहनकर आया चोर बैग लेकर भाग, उसे पकड़ने के लिए लोग भागे लेकिन पकड़ा नहीं जा सका। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra News : Man run away with bride father marriage bag in Agra #Agra )
मैरिज होम और होटल में हो रहे शादी समारोह से कैश से भरे बैग की चोरी करने वाला गिरोह दोबारा सक्रिय हो गया है। थाना ताजगंज में कलार गली फतेहपुर सीकरी के रहने वाले नवीन सिंघल ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी बहन की शादी 22 जनवरी को शौय मंगलम गार्डन, ताजगंज में थी, शादी समारोह के दौरान एक युवक सूट बूट पहनकर शादी समारोह में आ गया।
विवाह के लेखा जोखा का बैग लेकर भागा युवक
नवीन सिंघल के अनुसार, रात में एक युवक सूट बूट पहनकर शौर्य मंगलम गार्डन में घुस आया, ना तो वह उनके पक्ष से था और ना ही दूल्हा पक्ष से था। युवक जिस बैग में विवाह का लेखा जोखा था उस बैग को लेकर भागने लगा। बैग लेकर युवक को भागते देख उसका पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस जांच में जुटी है।