Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Agra News: Pledge to cast vote on National Voter’s Day in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Pledge to cast vote on National Voter’s Day in Agra…#agranews

344

आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई वोट जरूर डालने की शपथ. 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके स्टूडेंट्स भी बने मतदाता…डीएम ने किया जागरूक

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर आरबीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ की थीम पर जनपद में में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी सभी को शपथ दिलाई गई तथा पहली बार मतदाता बने नवीन युवा मतदाताओं को एपिक कार्ड प्रदान किया। जिलाधिकारी महोदय ने रंगोली प्रतियोगिता,मतदाता हस्ताक्षर अभियान, पोस्टर्स/ बैनर्स की प्रदर्शनी, ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में सनातन धर्म कन्या इ.कॉ., सेंट जॉन्स, आगरा कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान हेतु प्रेरित करने को नाटक तथा गीत के माध्यम से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई तथा होली लाइट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मतदान जागरूकता पर,हम भारत के मतदाता हैं मतदान करेंगे भारत के लिए गीत पर रंगारंग प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया में अपना बहुमूल्य योगदान तथा भूमिका का निर्वहन हेतु बीएलओ, सुपरवाइजर, सामाजिक कार्यकर्ताओं,संस्थाओं तथा उत्कृष्ट कार्मिकों को चुनाव कार्यों में योगदान देने पर प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के मतदाताओं द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण चुनाव, निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर जिलाधिकारी महोदय ने शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में उपस्थित कॉलेज ,विद्यालय के छात्र/छात्राओं को ‘‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निर्वाचन का महत्व’’ को व्यवहारिक तरीके से बताया तथा भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान के महत्व को इंगित किया।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने छात्र/छात्राओं को मतदाता प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए अनिवार्य रूप से अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन फार्म-6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विशेष तौर पर छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे देश का आप देश का भविष्य हैं और आपका एक-एक मत लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट और सक्षम नेतृत्व का चुनाव करने में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे मतदाता ऐसे है जो अपने मताधिकार प्रयोग ही नहीं करते है, वो भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल हों।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने मत एवं मताधिकार के महत्व को बताते हुए कहा कि मतदाता बनना गौरव की बात है, उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र/छात्रांए खुद भी मतदाता बनें और दूसरे लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते नए मतदाता के रूप में अपना नाम सूची में शामिल कराने के लिए स्वयं रूचि लेकर मोबाइल से फार्म-6 भरकर अपने मतदान केन्द्र से सम्बन्धित बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी या मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जरूरी अभिलेखों के साथ जमा कर सकते है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो चुकी है परन्तु उनका नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया गया है अथवा ऐसे मतदाता जो किसी कारणवश अन्य स्थानों पर निवास करने लगे हैं, उनका नाम हटाने के लिए भी बीएलओ द्वारा प्रारूप-7 भरवाया जाता है। मतदाता कार्ड/ईपिक कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने की स्थिति में सुधार के लिए प्रारूप-8 निर्धारित किया गया है। मतदाता सूची में पंजीकृत ऐसे मतदाता जो उसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे स्थान पर निवास करने लगे हैं, ऐसे लोगों के लिए बूथ परिवर्तन हेतु प्रारूप-8‘क‘ भरवाने की सुविधा है। उन्होंने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु छात्र/छात्राओं तथा उपस्थित जनसामान्य को प्रेरित किया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ विषय पर जन जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित की गई।भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा अपने स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता घोषित किया गया है। यह दिन हर साल 25 जनवरी को मतदान केंद्र के स्तर से लेकर ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर तक पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में मतदाता के रूप में शामिल करवाने के लिए,जनसाधारण के बीच जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी को तत्कालीन जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के रूप में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड- 2024 से लखनऊ में चुनाव आयोग द्वारा सम्मानित किया गया है,उपस्थित लोगों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री जुबेर बेग, उपजिला मजिस्ट्रेट तहसील सदर श्री सचिन राजपूत,एसीएम श्री रतन वर्मा, श्री अभय सिंह, तहसीलदार सदर श्री अविचल प्रताप सिंह,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मो. शबाहत, इलेक्शन ऑफिस के कंप्यूटर सहायक श्री सुमित सारस्वत तथा श्री श्याम चावला उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 17th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

17th June 2026 Zodiac sign, Rashiphal

आगरालीक्स …17 जून बुधवार को चार राशियों के लिए बहुत अच्छा दिन,...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

आगरा

Agra Live News: Wedding bells will ring again starting June 18…#agranews

आगरालीक्स….18 जून से फिर गूंजेगी शहनाई, 12 जुलाई तक खूब सहालग. 2026...

error: Content is protected !!