मथुरालीक्स….प्रयागराज महाकुंभ में मथुरा की कंगना भी बनी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर. वृंदावन की रहने वाली कंगना का अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के साथ हुआ पट्टाभिषेक
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मथुरा के वृंदावन की रहने वाली किन्नर कंगना को भी महामंडलेश्वर की उपाधि किन्नर अखाड़े में दी गई है. अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर बनी कंगना ने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के साथ संगम में डुबकी लगाई जिसके बाद उनका महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने पट्टाभिषेक किया.
संगम में किया पिंडदान
श्रीधाम वृंदावन की किन्नर समाज की अध्यक्ष कंगना किन्नर ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के सानिध्य में स्वयं का पिंडदान किया. इसके बाद पुराने जीवन को त्याग कर संन्यासी जीवन अपना लिया. कंगना किन्नर के नाम से जानी जाने वाली कंगना अब महामंडलेश्वर मां कृष्णानंद गिरी के नाम से जानी जाएगी.