आगरालीक्स…आगरा में रोटरी क्लब ने प्राइमरी विद्यालय में वितरित किए वार्मर्स, बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान..
रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने महरा नाहर गंज स्थित सरकारी प्राइमरी विद्यालय के 150 छात्र-छात्राओं वार्मर्स वितरित किए। यह नेक कार्य क्लब के सम्मानित सदस्य रोटेरियन विवेक मोहन अग्रवाल के सौजन्य से अपने स्वर्गीय पिता और क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन चंद्रमोहन अग्रवाल जी की स्मृति में किया गया
इस विशेष अवसर पर क्लब के लर्निंग फसिलिटेटर रोटेरियन राजीव लोचन भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन राजेश जैन, रोटेरियन विवेक मोहन अग्रवाल, रोटेरियन प्रदीप मित्तल, रोटेरियन मुकेश चतुर्वेदी और रोटेरियन निधि शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक ने रोटरी क्लब द्वारा बच्चों की शिक्षा और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
