आगरालीक्स…आगरा की डॉ. सरोज भार्गव को मिला “”पद्मश्री बाबा योगेन्द्र कला सम्मान – 2025″”. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिया सम्मान. आगरा आने पर हुआ स्वागत
आगरा के डॉ. सरोज भार्गव को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से “”पद्मश्री बाबा योगेन्द्र कला सम्मान – 2025″” से नवाजा गया है. राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा 26 जनवरी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया. डॉ. सरोज भार्गव संस्कार भारतीय ब्रज प्रांत की प्रांतीय कला संरक्षक, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य और ललित कला संस्थान की पूर्व निदेशक हैं.
संस्कार भारती ने किया स्वागत
आज डा सरोज भार्गव के लखनऊ से आगरा वापिस आने पर संस्कार भारती आगरा के नन्द नन्दन गर्ग, बबीता पाठक, नीनू गर्ग, डा अंशु अग्रवाल, नीता अग्रवाल, माधव अग्रवाल, राधिका भारद्वाज, नीता भार्गव, मीना अग्रवाल, आरती शर्मा, योगिता शर्मा, आदि ने साहित्य कुंज, राजामण्डी, आगरा स्थित निवास पर जाकर उनका सम्मान किया.