आगरालीक्स…आगरा में अब दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ने लगा. दोपहर को तेज धूप में होने लगी गर्मी महसूस लेकिन डॉक्टर बोले—इस बदलते मौसम में सतर्क रहें
आगरा में अब दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है. दिन में निकल रही तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होने लगी है. हालांकि रात का तापमान अभी भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है लेकिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा ये बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस है. मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी को आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं और तेज हवाएं आंधी जैसी चल सकती है.
मौसम के इस बदलाव पर आगरा के डॉक्टरों का कहना है कि यह बदलाव बीमार कर सकता है. दिन में धूप और रात को सर्दी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं. जुकाम, के साथ बुखार और खांसी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. ऐसे में गर्म कपड़ों को एकदम से न उतारें. दिन में भी कुछ हल्के गर्म कपड़े जरूर पहनें.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/01/25) 26.7
Departure from Normal(oC) 4.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/01/25) 9.2
Departure from Normal(oC) 0.8