आगरालीक्स …Agra News : आगरा में डायबिटीज की बीमारी बढ़ने के कारण, जांच से लेकर इलाज के तरीके पर देश भर के चिकित्सक मंथन करेंगे। रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया के उत्तर प्रदेश शाखा का वार्षिक अधिवेशन (RSSDI UPCON 2025) एक और दो फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। होटल ग्रांड मरक्यूर में आयोजित होने जा रहे 14 वें अधिवेशन में 700 से अधिक डॉक्टर और पीजी छात्र शामिल होंगे। ( Agra News : RSSDI UPCON 2025 on 1st & 2nd February in Agra#Agra )
आयोजन सचिव प्रोफेसर प्रभात अग्रवाल के अनुसार, अधिवेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 55 विशेषज्ञों द्वारा डायबिटीज एवं उससे संबंधित होने वाली अन्य समस्याओं, डायबिटीज का इलाज तथा नई रिसर्च पर व्याख्यान देंगे। कोषाध्यक्ष डॉ. निखिल पूरसनानी के अनुसार, अधिवेशन में लगभग 700 से 800 चिकित्सक, पोस्ट ग्रेजुएट, नर्सिंग स्टाफ एवं छात्र सम्मिलित होंगे। आयोजन सचिव प्रोफेसर आशीष गौतम के अनुसार डायबिटीज के विकराल रूप एवं बढ़ती हुई समस्या को देखते हुए नई रिसर्च पर चर्चा की जाएगी।
बीमारी पर होगी चर्चा
इस अधिवेशन के आयोजन अध्यक्ष डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ हैं, संरक्षक प्रोफेसर एके गुप्ता एवं प्रोफेसर डीके हाजरा के अनुसार, अधिवेशन में नई रिसर्च पर चर्चा की जाएगी। एस एन मेडिकल कॉलेज
के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर टीपी सिंह, डॉ विजय सिंघल, डॉ अति हर्ष अग्रवाल आदि शामिल होंगे।