यूपीलीक्स…गंगा नदी में बड़ी नाव की टक्कर से छोटी नाव पलटी. छह लोग थे सवार, मच गई चीख पुकार
प्रयागराज महाकुंभ के साथ ही वाराणसी में भी इस समय श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों पर उमड़ रही है लेकिन शुक्रवार को गंगा घाट में बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां दो नावों की टक्कर में छह श्रद्धालु नदी में गिर गए. इससे चीख पुकार मच गई. हालांकि सभी छह श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी से निकाल लिया गया है.
घटना दशाश्वमेध घाट के पास की है. मानमंदिर के सामने गंगा नी में एक बड़ी नाव में 58 लोग सवार थे. वहीं उसी तरफ एक छोटी नाव भी चल रही थी जिसमें छह लोग थे. तभी अचानक बड़ी नाव की टक्कर से छोटी नाव पलट गई. ऐसे में उसेमें सवार छह लोग नदी में डूबने लगे लेकिन मौके पर मौजूद एनडीआरएफ, पीएसी बाढ़ राहत दल और जल पुलिस के जवानों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. दोलोगों को प्राथमिक उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया. दोनों नाव संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.