Saturday , 2 May 2026
Home आगरा Agra News: Unity in diversity seen in ABVP’s civic felicitation in Agra
आगरा

Agra News: Unity in diversity seen in ABVP’s civic felicitation in Agra

333

आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी के नागरिक अभिनन्दन में दिखी विविधता में एकता. नम आंखों से ली प्रतिनिधियों ने विदाई. पूर्वोत्तर भारत का अभिन्न अंग, इसकी अखंडता पर प्राण न्योछावर करने को तत्पर प्रत्येक कार्यकर्ता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्वोत्तर से आई अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन की यात्रा शील यात्रा का अंतिम दिन नागरिक अभिनंदन समारोह केंद्रीय हिंदी संस्थान अटल बिहारी वाजपेई सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य, डॉक्टर निधि बहुगुणा, कार्यक्रम अध्यक्ष पूरन डाबर, विशिष्ट अतिथि जे रविंद्र गौर, स्वागत समिति अध्यक्ष संतोष शर्मा स्वागत समिति महामंत्री नारद मुनि गौड़, सील यात्रा संयोजक बोम सिंग ख़ंगतिर सील डेलीगेट वाड़ारी ओ चेयरमंग एवं सनासम तानिया चानू आगरा शील यात्रा संयोजक शिवांग खंडेलवाल ने ज्ञान की देवी मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा विद्यार्थी परिषद का प्रकल्प देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है नॉर्थ ईस्ट के हमारे जितने भी भाई-बहन हर साल यात्री बनाकर सभी राज्यों का दर्शन करने हेतु यहां पधारते हैं उन्हें यह अवसर प्राप्त होता है कि किस प्रकार से संस्कृतियों का आदान-प्रदान होता है वह अपने घर जाकर भी सबको यह बात बताते हैं कि भारत एक अखंडता में एकता वाला देश है और भारत की यह अखंडता में एकता ही भारत को भारत बनाती है विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा छात्र संगठन विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन जिससे जुड़कर हम सभी को राष्ट्र की सेवा करने का जो मौका मिलता है उसकी तुलना नहीं की जा सकती पूर्वोत्तर की बात करें तो हमारे देश के कई ऐसे खिलाड़ी जो कि पूर्वोत्तर से आते हैं जिन्होंने भारत का परचम विश्व पटेल पर लहराया है पूर्वोत्तर हमारे भारत की शान है और पूर्वोत्तर और पूर्वोत्तर के सभी भाई बहन हमारे भाई-बहन है इस देश के नागरिक हैं और उसे देश की की अस्मिता अखंडता पर जब भी कोई बात आएगी तो वह अपने प्राणों को न्योछावर करने में भी कभी पीछे नहीं हटेंगे हमेशा पूर्ण विश्वास है ।

मुख्य वक्ता अभाविप केंद्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ निधि बहुगुणा ने बताया कि सील प्रकल्प जो लोग लोगों को बरगद आते थे उनके मन में झूठ फ्लेट थे कि नॉर्थ ईस्ट में कभी तरक्की नहीं होगी यह भारत से अलग है आज सब नॉर्थ ईस्ट में रेलवे लाइन और निरंतर विकास चल रहा है तब उन लोगों के मन में एक प्रकार की जो दुर्भावना है कि नॉर्थ ईस्ट में विकास कैसे हो रहा है यह वही लोग हैं जो देश को बांटने के लिए कार्य करते हैं लेकिन विद्यार्थी परिषद ने जब इस शील प्रकल्प की स्थापना की तब उन्हें विश्वास था और हम सभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उसे समय नहीं थे लेकिन जिन लोगों ने इसकी स्थापना की उन्हें पूर्ण विश्वास था कि यह प्रकल्प आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा हमारे देश के एक केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल के मुख्यमंत्री और न जाने ऐसे कितने ही लोग इस शील यात्रा के प्रतिनिधि रहे हैं प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने कई राज्यों की संस्कृति को जाना और आज वह अपने-अपने क्षेत्र में नेतृत्व करने का कार्य कर रहे हैं इस शील यात्रा के लिए यह बहुत ही बड़ा पल है जहां 71 विद्यार्थियों से चलकर यह प्रकल्प शुरू हुआआज हर वर्ष 300 से 400 छात्र अलग-अलग राज्यों में जाते हैं और वहां के छात्र जीवन दर्शन को समझ कर अपने घरों पर जब वापस जाते हैं तो वह निश्चित रूप से ही भारत को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए कार्य करते हैं

दल प्रमुख बोम सिंग ख़ंगतिर ने कहा कि संगठन वर्ष 1966 से अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन दूर कर रहा है इसका उद्देश्य है । पूर्वोत्तर राज्यों में तिरंगा लहराने लगा मणिपुर विश्वविद्यालय में भारत माता के जयकारे गूजते हैं। उन्होंने कहा कि भाषण से नहीं व्यवहार से दुनिया बदलती है। स्वामी विवेकानंद के दिखाए रास्ते पर अभाविप चल रहा है।

विशिष्ट अतिथि जे रविंदर गौड ने कहा विद्यार्थी परिषद जो कि अपने विचारों के लिए जानी जाती है इसके जितने भी कार्य हैं सदैव राष्ट्रहित के लिए रहते हैं। चाहे वह जेएनयू में लगे भारत विरोधी नारों के विरोध में आंदोलन करना हो या कश्मीर में जब तिरंगे का अपमान हुआ तो वहां जाकर पुनः तिरंगे का सम्मान करना हो, इसी का यह प्रकल्प सील भी एक माध्यम है निरंतर राष्ट्रवाद की अलग को जगाए रखने का। कार्यक्रम अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि अखिल विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह 24 घंटे कार्य करने वाला संगठन है। सील इसी का एक आयाम है। यह यात्रा हर वर्ष पूर्वोत्तर से चलकर भारत के विभिन्न राज्यों के दर्शन करती है साथ ही वहां की संस्कृति एवं गौरव के बारे में अध्ययन करते हुए अपने राज्यों में पुनः लौटी है और वहां के लोगों को भी इस बारे में जागरूक करती हम सभी भारत के वासी हैं।

अभिनंदन समारोह के उपरांत केंद्रीय हिंदी संस्थान के विद्यार्थी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनको सभी ने सराहा। ब्रज की ओर से उनके सम्मान में ब्रज की होली, मयूर नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं आभार स्वागत समिति महामंत्री गन्ना समिति चेयरमैन नारद मुनि गौड़ ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा प्रांत अध्यक्ष डॉ सौरभ सेंगर प्रांत संगठन मंत्री, अंशुल श्रीवास्तव प्रांत मंत्री अंकित पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

विदाई लेते समय जताई वापस आने की इच्छा
यात्रा पर आए प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा जिन परिवारों में हम रहे हैं उन लोगों और ब्रज को हम कभी नहीं भूलेंगे। इस अवसर पर होस्ट फैमिली का सम्मान किया गया। विदाई लेते समय सभी प्रतिनिधियों की आंखें नम थी सभी ने बस एक ही बात कही आगरा से जो प्यार मिला है वह जीवन भर इसको अपनी स्मृतियों में संजय रखेंगे और वह पुनःजब भी आगरा आएंगे तो तो अपने-अपने मेजबान परिवारों से अवश्य मिलकर जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 2nd May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Experts have advised changes to the office environment to address deteriorating mental health in Agra

आगरालीक्स…’कर्मचारी पर तनाव भारी!’ डेड लाइन, टारगेट, प्रॉफिट मार्जिन में उलझे लोग,...

आगरा

Obituaries of Agra on 1st May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Three arrested for attempting to sell land using forged documents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने...

error: Content is protected !!